తెలుగు | Epaper

Lucknow: पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों को मिलेगा भूमि स्वामित्व

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Lucknow: पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों को मिलेगा भूमि स्वामित्व

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक (High-level Meeting) में पूर्वी पाकिस्तान (East Pakistan), (वर्तमान बांग्लादेश) से विस्थापित होकर राज्य के विभिन्न जिलों में बसाए गए परिवारों को विधिसम्मत भूस्वामित्व अधिकार देने की दिशा में ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल भूमि के हस्तांतरण का मामला नहीं है, बल्कि उन हजारों परिवारों के जीवन संघर्ष को सम्मान देने का अवसर है, जिन्होंने देश की सीमाओं के उस पार से भारत में शरण ली और दशकों से पुनर्वास की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन परिवारों के साथ संवेदना के साथ-साथ यथोचित सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। यह शासन की नैतिक जिम्मेदारी है।

1960 से 1975 के बीच पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए हजारों परिवार यूपी में

अधिकारियों ने बताया कि विभाजन के पश्चात 1960 से 1975 के बीच पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए हजारों परिवारों को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बिजनौर और रामपुर जनपदों में पुनर्वासित किया गया था। प्रारंभिक वर्षों में इन परिवारों को ट्रांजिट कैंपों के माध्यम से विभिन्न गांवों में बसाया गया और भूमि आवंटन भी किया गया, किंतु कानूनी और अभिलेखीय विसंगतियों के चलते अधिकांश को आज तक वैध भूमिधरी अधिकार प्राप्त नहीं हो सके हैं

कानूनी जटिलताओं के चलते इन परिवारों को अब तक विधिसम्मत भूस्वामित्व अधिकार प्राप्त नहीं

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि जनपद पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बिजनौर सहित कई जिलों में पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए परिवारों को वर्षों पूर्व बसाया गया था और उन्हें कृषि भूमि भी आवंटित की गई थी। हालांकि, समय के साथ अभिलेखीय त्रुटियाँ, भूमि का वन विभाग के नाम दर्ज होना, नामांतरण की प्रक्रिया लंबित रहना अथवा भूमि पर वास्तविक कब्जा न होने जैसी कई प्रशासनिक व कानूनी जटिलताओं के चलते इन परिवारों को अब तक विधिसम्मत भूस्वामित्व अधिकार प्राप्त नहीं हो सके हैं। कुछ स्थानों पर अन्य राज्यों से आए विस्थापित भी बसाए गए हैं, जो आज भी भूमि स्वामित्व से वंचित हैं।

इसे पुनर्वास नहीं, बल्कि “सामाजिक न्याय, मानवता और राष्ट्रीय जिम्मेदारी” के रूप में देखना चाहिए: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन मामलों में पूर्व में भूमि का आवंटन गर्वनमेंट ग्रांट एक्ट के तहत हुआ था, उन्हें ध्यान में रखते हुए वर्तमान विधिक ढांचे में नए विकल्प तलाशे जाएं, क्योंकि यह अधिनियम 2018 में निरस्त किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संवेदनशील प्रयास दशकों से उपेक्षित विस्थापित परिवारों के लिए एक नई उम्मीद और गरिमापूर्ण जीवन का द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। इसे केवल पुनर्वास नहीं, बल्कि “सामाजिक न्याय, मानवता और राष्ट्रीय जिम्मेदारी” के रूप में देखना चाहिए।

Read also: UP: वाराणसी के विक्रांत पाठक और जौनपुर की मीरा सिंह ने लिख दी सफलता की कहानी

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

अमेरिका डील पर राहुल के 5 सवाल, क्या चिंता?

अमेरिका डील पर राहुल के 5 सवाल, क्या चिंता?

National- 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

National- 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Mahashivratri Special- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mahashivratri Special- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

National- वफादारी का पैमाना वंदे मातरम नहीं- असदुद्दीन ओवैसी

National- वफादारी का पैमाना वंदे मातरम नहीं- असदुद्दीन ओवैसी

Bihar- 25 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, 16 फरवरी को खाते में ट्रांसफर होंगे 10-10 हजार रुपये

Bihar- 25 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, 16 फरवरी को खाते में ट्रांसफर होंगे 10-10 हजार रुपये

National- हवाई सफर की थकान और नींद की परेशानी दूर करेगा मिक 628

National- हवाई सफर की थकान और नींद की परेशानी दूर करेगा मिक 628

National- भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी, डीआरडीओ एस्ट्रा एमके-2 सौंपने की तैयारी में

National- भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी, डीआरडीओ एस्ट्रा एमके-2 सौंपने की तैयारी में

दहेज पाप मानने वाली जनजाति, देश के लिए मिसाल?

दहेज पाप मानने वाली जनजाति, देश के लिए मिसाल?

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत मृत मिले, जांच जारी

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत मृत मिले, जांच जारी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870