తెలుగు | Epaper

Bihar Bandh : बिहार बंद का असर, पटना समेत कई शहर ठप

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar Bandh : बिहार बंद का असर, पटना समेत कई शहर ठप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर आज एनडीए (NDA) ने बिहार बंद बुलाया है। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद का आह्वान किया गया है। पटना में इस बंद का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा कर रही है। इस वजह से कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। हालांकि, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) जैसी आपात सेवाएं जारी रहेंगी।

पटना में महिला मोर्चा की अगुवाई

बंद को सफल बनाने के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर दुकानों को बंद करा रही हैं। आयकर चौराहा, डाकबंगला और सगुना मोड़ पर बंद समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, बिहटा में बीजेपी नेताओं ने सड़क जाम कर दी।

बीजेपी के बड़े नेता भी उतरे सड़क पर

पटना में खुद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद रवि शंकर प्रसाद (MP Ravi Shankar Prasad) आयकर चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सगुना मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने आगजनी की। वहीं, छात्रों को लाने जा रही एक स्कूल बस को भी वापस लौटा दिया गया।

गया में कार्यकर्ताओं का आक्रोश

गया में एनडीए कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहे गए, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि 2025 विधानसभा चुनाव में इसका बदला लिया जाएगा। कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं – “राहुल-तेजस्वी मुरदाबाद”, “हिंदुस्तान नहीं सहेगा अपमान”, “सरेआम माफी मांगो”

सीवान में भी सड़क पर प्रदर्शन

सीवान में भी बंद का असर देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने बबुनिया मोड़, गोपालगंज मोड़ और रेलवे स्टेशन रोड को ट्रकों और वाहनों से जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी “मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार” लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, पार्टी नेताओं का कहना है कि आम जनता को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Read More :

देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ कल पीएम की अहम बैठक

देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ कल पीएम की अहम बैठक

कार की टक्कर से कालबेलिया डांसर की मौत

कार की टक्कर से कालबेलिया डांसर की मौत

गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 7592 सीसीटीवी कैमरे लगे

गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 7592 सीसीटीवी कैमरे लगे

गुस्से में कार दौड़ाकर इंजीनियर की हत्या

गुस्से में कार दौड़ाकर इंजीनियर की हत्या

दुर्घटनाओं पर रेल पुलियाओं से लगेगी रोक

दुर्घटनाओं पर रेल पुलियाओं से लगेगी रोक

जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी – मुख्यमंत्री योगी

जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी – मुख्यमंत्री योगी

National- 1 अप्रैल से दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी 1000 दवाएं होंगी महंगी

National- 1 अप्रैल से दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी 1000 दवाएं होंगी महंगी

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870