తెలుగు | Epaper

Rahul gandhi के वोट चोरी के दावों पर चुनाव आयोगों की नोटिस

Vinay
Vinay
Rahul gandhi के वोट चोरी के दावों पर चुनाव आयोगों की नोटिस

नई दिल्ली, 11 अगस्त 2025: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी(Rahul Gnadhi) द्वारा 2024 के लोकसभा चुनावों में “वोट चोरी” के गंभीर आरोपों के बाद कर्नाटक, हरियाणा और महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) ने उन्हें नोटिस जारी कर सबूत मांगे हैं।

राहुल ने दावा किया था कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 फर्जी वोटों के जरिए चुनाव चोरी हुई, जिसमें डुप्लिकेट वोटर, फर्जी पते और एक ही पते पर कई वोटरों का पंजीकरण शामिल था। उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और चुनाव आयोग (ईसी) की मिलीभगत बताया

चुनाव आयोग ने क्या कहा ?

कर्नाटक के सीईओ वी. अंबुकुमार ने राहुल के दावों की जांच के बाद नोटिस जारी कर कहा कि उनकी ओर से दिखाए गए दस्तावेज मतदान अधिकारी द्वारा जारी नहीं थे। विशेष रूप से, राहुल ने 70 वर्षीय मतदाता शकुन रानी के दो बार वोट देने का दावा किया, जिसे जांच में गलत पाया गया। हरियाणा और महाराष्ट्र के सीईओ ने भी राहुल को 10 दिनों के भीतर शपथपत्र के साथ सबूत जमा करने को कहा, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, जिसमें सात साल तक की जेल हो सकती है।

राहुल गाँधी ने क्या कहा था ?

राहुल ने बेंगलुरु में ‘वोट अधिकार रैली’ में आरोप दोहराते हुए कहा कि डिजिटल वोटर लिस्ट और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जाएं। उन्होंने दावा किया कि ईसी ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और बिहार में अपनी वेबसाइटें बंद कर दीं, ताकि जांच रोकी जाए। कांग्रेस ने ‘votechori.in‘ वेबसाइट लॉन्च कर जनता से पारदर्शिता की मांग की है।

बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए राहुल से माफी मांगी है। यह विवाद चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और संस्थागत जवाबदेही पर सवाल उठा रहा है।

ये भी पढ़ें

किस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी? भारत 244 के साथ नंबर 1…

किस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी? भारत 244 के साथ नंबर 1…

छह स्कूल बंद, पुलिस अलर्ट…

छह स्कूल बंद, पुलिस अलर्ट…

फ्री बस सेवा फ्यूचर सिटी के लिए 11-13 दिसंबर तक मुफ्त यात्रा

फ्री बस सेवा फ्यूचर सिटी के लिए 11-13 दिसंबर तक मुफ्त यात्रा

जनभूमि एक्सप्रेस का नया समय 15 फरवरी से लागू होगा शेड्यूल…

जनभूमि एक्सप्रेस का नया समय 15 फरवरी से लागू होगा शेड्यूल…

फलकनुमा पैलेस में मेसी–राहुल गांधी की मुलाकात आज ही…

फलकनुमा पैलेस में मेसी–राहुल गांधी की मुलाकात आज ही…

रजनीकांत 75 उनकी पसंदीदा डिशें और वे किन भोजन से दूर रहते हैं…

रजनीकांत 75 उनकी पसंदीदा डिशें और वे किन भोजन से दूर रहते हैं…

आज संसद हमले की 24वीं बरसी, मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

आज संसद हमले की 24वीं बरसी, मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

37 साल से फरार उम्रकैद convict साधु बनकर गिरफ्तार…

37 साल से फरार उम्रकैद convict साधु बनकर गिरफ्तार…

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के रेट…

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के रेट…

पत्नी की हत्या के बाद मंदिर  गया आरोपी

पत्नी की हत्या के बाद मंदिर  गया आरोपी

तीन की मौत, हाईवे पर बिखरी लहूलुहान लाशें

तीन की मौत, हाईवे पर बिखरी लहूलुहान लाशें

Bihar-लालू की संपत्ति जब्त कर खोलेंगे स्कूल, सम्राट चौधरी का बड़ा हमला

Bihar-लालू की संपत्ति जब्त कर खोलेंगे स्कूल, सम्राट चौधरी का बड़ा हमला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870