తెలుగు | Epaper

International : यूनुस सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन

Anuj Kumar
Anuj Kumar
International : यूनुस सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन

बांग्लादेश सचिवालय में यूनुस सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि ‘काला कानून’ को वापस लिया जाए।

बांग्लादेश सचिवालय में सैकड़ों अधिकारियों और कर्मचारियों ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विवादित ‘सरकारी सेवा (संशोधन) अध्यादेश, 2025’ को ‘काला कानून’ (Bangladesh Black Law) करार देते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

काला कानून रद्द करने की मांग

बांग्लादेश सचिवालय अधिकारी-कर्मी एकता मंच के नेता नुरुल इस्लाम ने प्रदर्शन के दौरान कहा, “हम इस काले कानून को रद्द करने की मांग करते हैं। इसके साथ ही 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता लागू करने और फासीवादी सोच वाले अधिकारियों को हटाने की भी मांग है।” उन्होंने आगे कहा, “हम उपद्रवी नहीं हैं, न ही सड़कों पर नारेबाजी करने वाले लोग हैं। फिर भी हमें क्यों उकसाया जा रहा है?”

प्रदर्शनकारियों की सख्त चेतावनी

सचिवालय में यह प्रदर्शन सोमवार (16 जून) से शुरू हुए आंदोलन का हिस्सा है, जो लगातार जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि यह अध्यादेश उनकी नौकरी की सुरक्षा और अधिकारों के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो वे और सख्त कदम उठाएंगे। स्थिति को देखते हुए सचिवालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Read more : Election Commission का बड़ा कदम : 15 दिन में बन जाएगा वोटर कार्ड

IRAN- होर्मुज पर नई पाबंदी, सिर्फ भारत समेत कुछ देशों के जहाजों को मिलेगी अनुमति

IRAN- होर्मुज पर नई पाबंदी, सिर्फ भारत समेत कुछ देशों के जहाजों को मिलेगी अनुमति

Iran- होर्मुज के बाद नया खतरा, एक और समुद्री रास्ता बंद होने की आशंका

Iran- होर्मुज के बाद नया खतरा, एक और समुद्री रास्ता बंद होने की आशंका

PAK- इस्लामाबाद में बड़ी कूटनीतिक बैठक, ईरान संकट पर तीन देशों की रणनीति

PAK- इस्लामाबाद में बड़ी कूटनीतिक बैठक, ईरान संकट पर तीन देशों की रणनीति

USA- अमेरिका में जनआक्रोश, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

USA- अमेरिका में जनआक्रोश, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

Iran War- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 3500 मरीन की तैनाती से बढ़ी हलचल

Iran War- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 3500 मरीन की तैनाती से बढ़ी हलचल

स्वदेशी फाइटर जेट KF-21 पेश

स्वदेशी फाइटर जेट KF-21 पेश

एस. जयशंकर के ‘दलाल’ बयान पर भड़का पाकिस्तान

एस. जयशंकर के ‘दलाल’ बयान पर भड़का पाकिस्तान

ट्रंप का नया निशाना क्यूबा

ट्रंप का नया निशाना क्यूबा

ईरान जंग में 850 टॉमहॉक दागीं

ईरान जंग में 850 टॉमहॉक दागीं

Russia- होर्मुज के बाद रूस का एक्शन, पेट्रोल एक्सपोर्ट बैन से बढ़ी टेंशन

Russia- होर्मुज के बाद रूस का एक्शन, पेट्रोल एक्सपोर्ट बैन से बढ़ी टेंशन

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

Nepal- पीएम बनते ही बालेन शाह का बड़ा एक्शन, हिंसा मामले में पूर्व पीएम ओली गिरफ्तार

Nepal- पीएम बनते ही बालेन शाह का बड़ा एक्शन, हिंसा मामले में पूर्व पीएम ओली गिरफ्तार

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870