తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत

Anuj Kumar

अलीगढ़। मंगलवार सुबह अलीगढ़-कानपुर हाईवे (Aligarh-Kanpur Highway) पर गोपी ओवरब्रिज (Gopi Overbridge) के पास हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। एक कार अचानक डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे कैंटर से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने उन्हें पूरी तरह घेर लिया।

हादसे में पांच की मौत, एक घायल

कार में सवार चार लोग और कैंटर चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार एक व्यक्ति को बाहर निकाला गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की वजह और देरी से पहुंची दमकल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और गलत दिशा से डिवाइडर (Dividor) पार कर कैंटर से टकराई। हादसा सुबह करीब 5:45 बजे अकराबाद क्षेत्र में हुआ। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ियां मौके पर देर से पहुंचीं, जिससे आग पर काबू पाने में कठिनाई हुई।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। शवों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अमृत जैन सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की वजह चालक को नींद आना या वाहन का असंतुलित होना माना जा रहा है।

Read More :

Republic Day-77वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद वीरों को दी श्रद्धांजलि

Republic Day- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति मुर्मू ने अशोक चक्र से किया सम्मानित

Republic Day- 77वें गणतंत्र दिवस परेड में ‘समृद्धि का मंत्र–आत्मनिर्भर भारत’ थीम की झलक

टीम घोषित, फिर भी पाकिस्तान खेलेगा या नहीं?

गणतंत्र दिवस परेड में क्या खास रहा? मोदी बोले!

समष्टि के भाव के साथ जोड़ने की प्रेरणा देता है भारत का संविधान- योगी

Republic Day-गणतंत्र दिवस पर 982 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सेवा पदक सम्मान

Festival- बसंत पंचमी के साथ शुरू हुई ब्रज की होली, 40 दिन तक चलेगा रंगों का महापर्व

National- वरिष्ठ पत्रकार सर मार्क टली का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Bihar- राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मुहर, तेजस्वी यादव बने आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष

National-पद्म पुरस्कारों की घोषणा- धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री

Republic Day-गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870