తెలుగు | Epaper

Delhi : चार मंजिला इमारत ढही, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Delhi : चार मंजिला इमारत ढही, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

उत्तर-पूर्वी दिल्ली (North-East Delhi) के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढह गई जिसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। कई एजेंसियां बचाव अभियान में लगी हैं। घटना के संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।” अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सुबह सात बजे एक इमारत के गिरने की सूचना मिली। दमकल की सात गाड़ियों सहित कई टीम काम कर रही हैं। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।”

इमारत में एक ही परिवार के 10 लोग रहते थे

स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत (Building) में एक ही परिवार के 10 लोग रहते थे। स्थानीय निवासी अस्मा ने ‘सुबह करीब सात बजे मैं अपने घर में थी तभी मुझे तेज आवाज सुनाई दी और चारों तरफ धूल छा गई। जब मैं नीचे आई तो देखा कि हमारे पड़ोसी का घर ढह गया है।” उन्होंने कहा, ‘‘ हमें नहीं पता कि कितने लोग फंसे हैं लेकिन वहां एक परिवार रहता था जिसमें 10 लोग थे। तीन लोगों को बचा लिया गया है।”

जब स्थानीय लोग सुबह की सैर पर निकले थे

इमारत उस समय गिरी जब स्थानीय लोग सुबह की सैर पर निकले थे। उनमें से कई लोगों ने खुद ही बचाव कार्य शुरू कर दिया और दमकल विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश की। बाद में दमकल कर्मियों (firefighters) की मदद से तीन लोगों को मलबे से निकाला गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने एक बयान में कहा कि सीलमपुर में ईदगाह रोड के पास जनता कॉलोनी की गली नंबर पांच में एक इमारत गिर गई। गर्ग ने कहा, ‘‘सात दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। तीन लोगों को बचा लिया गया और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। तलाश अभियान जारी है।’‘ 

Read more : Air India Crash : दोनों पायलट थे पूरी तरह फिट, रिपोर्ट ने उड़ाए होश

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

WB- ममता बनर्जी का राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना, कहा-भाजपा के इशारे पर राजनीति न करें

WB- ममता बनर्जी का राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना, कहा-भाजपा के इशारे पर राजनीति न करें

National- शिक्षित और सशक्त महिलाएं ही प्रगतिशील राष्ट्र की असली ताकत- द्रौपदी मुर्मू

National- शिक्षित और सशक्त महिलाएं ही प्रगतिशील राष्ट्र की असली ताकत- द्रौपदी मुर्मू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सियासत में एंट्री, आज जेडीयू की सदस्यता लेंगे

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सियासत में एंट्री, आज जेडीयू की सदस्यता लेंगे

Bihar- बागडोगरा में अमित शाह से मिलेंगे सम्राट चौधरी, सियासी सरगर्मी बढ़ी

Bihar- बागडोगरा में अमित शाह से मिलेंगे सम्राट चौधरी, सियासी सरगर्मी बढ़ी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870