Gold Rate 25/03/26 : देश में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। लगातार सातवें दिन सोना सस्ता हुआ है, जिससे खरीदारों के लिए अच्छा मौका बन गया है।
क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बावजूद सोने की कीमतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। मजबूत डॉलर, बढ़ते बॉन्ड यील्ड और फेड की नीतियों के कारण सोना कमजोर हुआ है।
वैश्विक तनाव के बीच निवेशक सोने की बजाय अन्य विकल्पों में निवेश कर रहे हैं, जिससे कीमतें गिर रही हैं।
हैदराबाद में आज का गोल्ड रेट
25 मार्च को हैदराबाद में 24 कैरेट सोना ₹380 प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर ₹1,42,910 प्रति तोला हो गया।
वहीं 22 कैरेट सोना ₹350 गिरकर ₹1,31,000 प्रति तोला पर पहुंच गया है। पिछले 7 दिनों में करीब ₹15,000 की गिरावट आई है।
अन्य पढ़े: Gold price 24/03/26 : सोने की कीमत में गिरावट, ₹10 हजार कम
चांदी का भाव स्थिर
सोने की गिरावट के बीच चांदी की कीमत स्थिर (Gold Rate 25/03/26) बनी हुई है। हैदराबाद में चांदी ₹2,50,000 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। हालांकि बाजार में कीमतें दिनभर बदल सकती हैं, इसलिए खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर चेक करें।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :