తెలుగు | Epaper

Railway : रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, राउंड ट्रिप टिकट पर 20 % की छूट

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Railway : रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, राउंड ट्रिप टिकट पर 20 % की छूट

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यात्रियों के लिए एक नई सुविधा की घोषणा की है, जिसके तहत आने और जाने का टिकट एक साथ बुक कराने पर रिटर्न जर्नी के बेस किराए पर 20प्रतिशत की छूट मिलेगी। इस ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ स्कीम को फिलहाल प्रयोग के तौर पर लागू किया जा रहा है, ताकि इसके असर और यात्रियों की प्रतिक्रिया का आकलन किया जा सके।

राउंड ट्रिप पैकेज योजना 14 अगस्त से होगी शुरू

यह राउंड ट्रिप पैकेज योजना (Trip package scheme) 14 अगस्त से शुरू की जाएगी। इसके तहत यात्रियों को पहली यात्रा का टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की तारीख के लिए बुक करना होगा। वापसी का टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच की तारीख के लिए ‘कनेक्टिंग जर्नी फीचर’ के जरिए बुक किया जा सकेगा। रेलवे के अनुसार, छूट तभी मिलेगी जब दोनों तरफ का टिकट एक ही यात्री के नाम पर और कन्फर्म हो।

यह छूट केवल रिटर्न जर्नी के बेस किराए पर दी जाएगी

रिटर्न टिकट की बुकिंग के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (Advance reservation period) लागू नहीं होगा। यह छूट केवल रिटर्न जर्नी के बेस किराए पर दी जाएगी। रेलवे का मानना है कि इस स्कीम से त्योहारों के दौरान ट्रेनों का दोनों तरफ से बेहतर उपयोग हो सकेगा और यात्रियों को भी किफायती यात्रा का लाभ मिल सकेगा

रेल के मालिक कौन थे ?

भारतीय रेलवे एक राज्य के स्वामित्व वाला उद्यम है जिसे भारत सरकार के रेल मंत्रालय के एक विभागीय उपक्रम के रूप में संगठित किया गया है और यह भारत की राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली का संचालन करता है।

भारत का सबसे बड़ा रेलवे क्षेत्र कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा रेलवे क्षेत्र उत्तर रेलवे है। यह 6,807 किलोमीटर की दूरी तक फैला हुआ है और इसमें 1142 स्टेशन हैं, यह 5 मंडलों में विभाजित है: अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ और मुरादाबाद. 

Read more : J&K : कुलगाम ऑपरेशन में 2 जवान हुए शहीद, 4 घायल

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870