अमृतसर में एक मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाले एक आरोपी को सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ की इस घटना में एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर अमृतसर पुलिस ने 15 मार्च, 2025 को अमृतसर के मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वालों को ट्रैक किया।
डीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने राजसांसी में संदिग्धों का पता लगाया और उनकी घेराबंदी की। इससे आरोपियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस ने भी जवाबीकार्रवाईकरते हुए गोलियां चलायी।इस घटना में हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह घायल हो गए और एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी में लगी। गोलीबारी की इस घटना में एक आरोपी घायल होगया। उसे तुरंत सिविल अस्फ्तापताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
डीजीपी यादव ने कहा कि राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है
उल्लेखनीय है कि 15 मार्च की आधी रात के आसपास अमृतसर के खंडवाला मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावर ने एक मंदिर पर विस्फोटक उपकरण फेंका, जिससे इसकी दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और खिड़की के शीशे टूट गए।
अमृतसर के मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला आरोपी ढेर
Manipur- मणिशंकर का बड़ा दावा, विजयन ही रहेंगे मुख्यमंत्री, केरल की राजनीति में मचा हलचल
छात्रा की हत्या, गिफ्ट के बहाने बुलाकर हाथ-पांव बांधे, फिर गला घोंटा
National- ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा, सरकार को बहुमत का भरोसा
Rajasthan-भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 कर्मचारियों की जलकर मौत
AI-एआई समिट पर पीएम मोदी- भारत के लिए गर्व का क्षण, दिल्ली में टेक महाकुंभ शुरू
छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला
किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ पर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे
छत पर बम बनाते समय धमाका, मां, बहन और भाई घायल
120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर
National- 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील, फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदेगा भारत