LSG vs CSK: चेन्नई ने हार का सिलसिला तोड़ा, लखनऊ पर शानदार जीत

Read Time:  1 min
LSG vs CSK: चेन्नई ने हार का सिलसिला तोड़ा, लखनऊ पर शानदार जीत
FONT SIZE
GET APP

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर लगातार हो रही हारों पर विराम लगाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार 63 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने नाबाद 43 रन (37 गेंदों में 3 चौके, 2 छक्के) बनाए, रचिन रविंद्र ने 37 रन और शेख राशिद ने 27 रन जोड़े। अंत में धोनी ने 11 गेंदों में नाबाद 26 रन (4 चौके, 1 छक्का) बनाकर टीम को जीत दिलाई। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए, जबकि आवेश खान, मार्कराम और दिग्वेश ने 1-1 विकेट लिया।

शानदार शुरुआत, बीच में झटका

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई के ओपनर शेख राशिद और रचिन ने टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 4.3 ओवर में ही टीम का स्कोर 50 पार करा दिया। लेकिन 4.5 ओवर में शेख राशिद आउट हो गए। इसके बाद चेन्नई ने जल्दी-जल्दी कुछ विकेट गंवाए। रचिन रविंद्र को मार्कराम ने एलबीडब्ल्यू आउट किया, त्रिपाठी ने बिश्नोई को कैच थमा दिया, जडेजा और विजय शंकर भी जल्दी आउट हो गए। 15 ओवर में चेन्नई का स्कोर 115/5 था और टीम दबाव में थी।

धोनी की चमकदार पारी

ऐसे समय पर धोनी क्रीज पर आए और शिवम दुबे के साथ पारी को संभाला। 16वें ओवर में धोनी ने आवेश खान की गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए। 17वें ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंदों पर दुबे ने चौका और धोनी ने छक्का मारा। 19वें ओवर में चेन्नई ने 19 रन बनाए, जिसमें दुबे का चौका और छक्का शामिल था, वहीं धोनी का कैच रवि बिश्नोई से छूट गया। इसी ओवर में धोनी ने एक और चौका लगाया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, जिसे दुबे ने चौका लगाकर पूरा कर दिया।

लखनऊ की पारी का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मार्कराम (6 रन) आउट हो गए। चौथे ओवर में पूरन (8 रन) भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद मिचेल मार्श (30 रन, 25 गेंद में 2 चौके, 2 छक्के) और कप्तान ऋषभ पंत (63 रन, 49 गेंद में 4 चौके, 4 छक्के) ने पारी को संभाला। 10वें ओवर में जडेजा ने मिचेल मार्श को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा।

15 ओवर में लखनउ के 109 रन

बाद में आयुष बडोनी (22 रन) और अब्दुल समद (20 रन) ने पंत का अच्छा साथ दिया। लखनऊ ने 15 ओवर में 109/4 रन बनाए और अंतिम 5 ओवरों में 57 रन जोड़कर 166 तक पहुंची। चेन्नई के लिए जडेजा और पथिराना ने 2-2 विकेट लिए, वहीं खलील अहमद और अंशुल को 1-1 सफलता मिली।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।