CSK ने जीता टॉस
SRH vs CSK : IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में CSK ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दोनों टीमों के लिए जीत काफी अहम है। शुरुआत में SRH ने बिना विकेट खोए तेज शुरुआत की।
हेड और अभिषेक की शानदार बल्लेबाजी
SRH के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने ओपनिंग की। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए CSK के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। तेज रन बनाते हुए टीम का स्कोर 38 रन तक पहुंचा दिया और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
अन्य पढ़े: National- हरिवंश को फिर मिली जिम्मेदारी, तीसरी बार बने राज्यसभा उपसभापति
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
SRH टीम की कप्तानी इस मैच में ईशान किशन कर रहे हैं। उनके साथ (SRH vs CSK) अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज टीम में शामिल हैं। वहीं CSK की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है और टीम में संजू सैमसन, शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :