గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings| रियान की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को मिली पहली जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हराया

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: March 30, 2025 • 8:01 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आईपीएल 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हराया।

सीजन की पहली जीत दर्ज की राजस्थान ने

मुकाबला बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में हुआ। इस मुकाबले में रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान ने सीजन की पहली जीत दर्ज की। राजस्थान को इस मैच में नितीश राणा की शानदार बल्लेबाजी और हसरंगा की घातक गेंदबाजी के दम पर जीत मिली।इस मुकाबले में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर नितीश राणा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 182 रन बनाए। सीएसके को जीत के लिए अब 183 रन बनाने थे, लेकिन इस टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए और उसे हार का सामना करना पड़ा। सीएसके की इस सीजन में ये लगातार दूसरी हार रही। इस जीत के साथ राजस्थान को 2 अंक मिले और अंकतालिका में ये टीम 9वें स्थान पर आ गई जबकि सीएसके 7वें स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी, ऋतुराज का अर्धशतक

C

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही और ओपनर रचिन रविंद्र डक पर आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी लय में आ चुके थे, लेकिन उनकी पारी का अंत 23 रन पर हसरंगा ने कर दिया। शिवम दुबे 18 रन के स्कोर पर हसरंगा की गेंद पर रियान पराग के हाथों कैच आउट हो गए। विजय शंकर ने 9 रन की पारी खेली और हसरंगा की गेंद पर बोल्ड हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक 37 गेंदों पर पूरा किया। ऋतुराज ने 63 रन बनाए और हसरंगा की गेंद पर आउट हुए। धोनी ने इस मुकाबले में 16 रन की पारी खेली जबकि रविंद्र जडेजा 32 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए हसरंगा ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

राजस्थान की पारी, नितीश राणा का अर्धशतक

राजस्थान को पहला झटका खलील अहमद ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल को आउट करके दिया। जायसवाल इस मैच में 4 रन बनाकर कैच आउट हो गए। नितीश राणा ने 21 गेंदों पर चौके के साथ इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। संजू सैमसन ने 20 रन बनाए और नूर अहमद की गेंद पर अश्विन के हाथों कैच आउट हो गए। ध्रुव जुरेल को नूर अहमद ने 3 रन पर कैच आउट करवा दिया।

नितीश ने शानदार पारी खेली और 81 रन बनाए, लेकिन अश्विन की गेंद पर धोनी ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। 4 रन के स्कोर पर पथिराना का शानदार कैच जडेजा की गेंद पर विजय शंकर ने लपका। रियान पराग को 37 रन के स्कोर पर पथिराना ने क्लीन बोल्ड कर दिया। जोफ्रा आर्चर डक पर खलील अहमद की गेंद पर आउट हुए। कुमार कार्तिकेय एक रन बनाकर रन आउट हुए। हेटमायर 19 रन बनाकर कैच आउट हो गए और पथिराना की गेंद पर उनका कैच अश्विन ने पकड़ लिया। सीएसके के लिए इस मैच में खलील अमहद, नूर अहमद और मथीशा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए जबकि रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

सीएसके की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

इस मैच के लिए चेन्नई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं जबकि राजस्थान ने अपनी अंतिम ग्यारह में कोई बदलाव नहीं किया। चेन्नई की टीम में दीपक हुडा की जगह विजय शंकर को जबकि सैम करन की जगह जेमी ओवर्टन को मौका दिया गया है।

-first -win beating chennai rajasthan royals Ryan's captainc

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.