earthquake in myanmar: म्यांमार में आज सुबह-सुबह फिर भूकंप से कांपी धरती, दहशत में घरों से भागे लोग,

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

म्यांमार मे एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रविवार की सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है।

म्यांमार में रविवार, 13 अप्रैल, 2025 की सुबह-सुबह एक बार फिर से भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिससे दहशत में लोग घर छोड़कर भाग निकले। रविवार की सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मैग्नीट्यूड मापी गई है। बता दें कि हाल ही में यहां आए भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई थी, जिसमें तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, म्यांमार में 13 अप्रैल 2025 की सुबह 07:54:58 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई में ही था। फिलहाल  किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

बता दें कि इससे पहले म्यांमार में 28 मार्च 2025 को 7.7 तीव्रता का भयानक भूकंप आया था और इस भूकंप ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई थी। सेना के मुताबिक, इस भूकंप में अबतक 3600 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना मिली है, जबकि पांच हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।