उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के आदिवासी बहुल अतिपिछड़े गांव पंडरिया निवासी एक आदिवासी युवक ने क्रिकेट ड्रीम 11 फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म पर टीम बना कर तीन करोड़ रुपए के सबसे बड़ी जैकपॉट जीता है। इस जीत की यहां अच्छी खासी चर्चा है।
इसे क्रिकेट के प्रति दीवानागी कहे या किस्मत की मेहरबानी उस क्षेत्र का जहां शिक्षा अपेक्षा कृत बहुत कम है वहां का निवासी आदिवासी दयाराम कोल ने ऐसी टीम बनाई की उसके भाग्य के दरवाजे खुल गए। उसे इनकम टैक्स काट दो करोड़ दस लाख रुपए मिल भी गए। जिसे उसने अपनी और अपनी पत्नी के नाम मड़िहान स्थित इंडियन बैंक में 70, 70 लाख रुपए का फिक्स डिपॉजिट करा दिया है। शेष पैसे से मकान बनाने एवं गाड़ी खरीदने का प्लान है।
आदिवासी युवक ने क्रिकेट ड्रीम 11 टीम बना कर जीता तीन करोड़ का जैकपॉट
Read Time:
1 min
Tags:
# Paper Hindi News
#Breaking News in Hindi
#Google News in Hindi
#Hindi News Paper
latestnews
three crore
trendingnews
tribal youth-
लेखक परिचय
सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।