Naxal Leader: बसवराजू की मौत: माओवादी संगठन को बड़ा झटका

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

डेढ़ करोड़ के इनामी टॉप लीडर की मुठभेड़ में मौत

तेलंगाना और छत्तीसगढ़ सीमा पर हुई मुठभेड़ में मारे गए बसवराजू को माओवादी संगठन में शीर्ष सैन्य रणनीतिकार माना जाता था। इस एनकाउंटर को सुरक्षा बलों की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। वर्षों से बसवराजू वांछित था।

माओवादियों के सबसे बड़े कमांडर नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू की छत्तीसगढ़ एनकाउंटर में मौत के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि नक्सलियों का अगला नेता कौन होगा? 70 साल का बसवराजू इस प्रतिबंधित संगठन के महासचिव था।

हैदराबाद: माओवादियों के सबसे बड़े कमांडर नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू की एनकाउंटर में मौत के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि नक्सलियों का अगला नेता कौन होगा? 70 साल का बसवराजू इस प्रतिबंधित संगठन के महासचिव था।

इस पोस्ट के लिए दो नाम सामने आ रहे हैं, थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी और मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू। तिरुपति माओवादी पार्टी की सशस्त्र शाखा सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (CMC) के प्रमुख हैं। वहीं, वेणुगोपाल राव को फिलहाल पार्टी का आइडियोलॉजी सेल की जिम्मेदारी है। सुरक्षा एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि इन दोनों में से कौन बसवराजू की जगह लेगा।

नक्सली संगठन में नेतृत्व का खतरा

डेढ़ करोड़ के इनामी बसवराजू की मौत के बाद नक्सली संगठन में नेतृत्व का खतरा मंडराने लगा है। तेलुगु राज्यों से पार्टी में भर्ती लगभग बंद हो गई है और सुरक्षा बलों के हमलों में माओवादी नेता बड़ी संख्या में मारे जा रहे हैं। उसके दो संभावित उत्तराधिकारियों में शामिल तिरुपति तेलंगाना के मडिगा (दलित) समुदाय से है, जबकि वेणुगोपाल राव ब्राह्मण है। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नक्सली तिरुपति को सर्वोच्च कमांडर बनाना चाहते हैं क्योंकि दलित होने के कारण वह आदिवासियों में पैठ बना सकता है। ये दोनों बसवराजू के बाद सेकेंड लाइन लीडरशिप में शामिल रहे। देवजी 62 साल और सोनू 70 साल का है। देवजी तेलंगाना के जगतियाल से है और सोनू पेद्दापल्ली इलाके का रहने वाला है।

किस पर लगा सकते हैं दांव?

  • इंटेलिजेंस का मानना है कि नक्सली मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू पर दाव लगा सकते हैं। क्योंकि वह पुराने महासचिव किशनजी का भाई है। खुफिया अफसर भी मानते हैं कि बसवराजू की मौत के बाद नक्सली खत्म नहीं हुए हैं, मगर उनका मनोबल कम जरूर हुआ है। पुराने नक्सली कमांडर भले ही सरकार से बातचीत का पासा फेक रहे हैं। मगर वह हथियार छोड़ने को राजी नहीं हैं। एक अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर पुराने कार्यकर्ता हथियार नहीं डालेंगे, जब तक कि वे मारे नहीं जाते।
  • कौन था बसवराजू?
  • नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू भाकपा-माओवादी के महासचिव एवं शीर्ष नेता था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अतिवांछित सूची में शामिल बसवराजू छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों की ओर से मारे गए 27 खूंखार नक्सलियों में शामिल था। आंध्र प्रदेश के मूल निवासी बसवराजू ने वारंगल के ‘रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज’ से बीटेक किया था। वह 1970 के दशक से प्रतिबंधित आंदोलन से जुड़ा था और सात साल पहले उसे भाकपा (माओवादी) में शीर्ष पद पर प्रमोट किया गया था।

Read more: Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में 26 से ज्यादा नक्सली ढेर

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।