ट्रंप की पोस्ट से नया विवाद
Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बताते हुए एक ग्राफिक तस्वीर साझा की, जिसके बाद चर्चा तेज हो गई। मंगलवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह पोस्ट साझा की। इसमें वेनेजुएला को अमेरिका के नए राज्य के रूप में दिखाया गया था। पोस्ट सामने आते ही राजनीतिक हलकों में बहस शुरू हो गई।
वेनेजुएला ने जताया कड़ा विरोध
ट्रंप की इस पोस्ट पर वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी उनके देश की संप्रभुता का अपमान है। पोस्ट में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को एयर फोर्स वन विमान में यात्रा करते हुए भी दिखाया गया। वह वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो जैसे ट्रैक सूट में नजर आए, जिससे विवाद और बढ़ गया।
अन्य पढ़े: GITAM : भौतिकी शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय आवासीय कार्यक्रम की मेजबानी करेगा जीआईटीएएम
चीन दौरे से पहले आया बयान
ट्रंप का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के लिए चीन जाने वाले हैं। इस (Donald Trump) कारण यह मामला अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भी चर्चा का विषय बन गया है। व्हाइट हाउस ने भी इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया। इससे पहले ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में भी वेनेजुएला को अमेरिका का हिस्सा बनाने जैसी टिप्पणी की थी।
राजनीतिक हलकों में बहस तेज
ट्रंप की इस पोस्ट पर अमेरिका और लैटिन अमेरिकी देशों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे राजनीतिक रणनीति मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं। पहले से तनावपूर्ण अमेरिका-वेनेजुएला संबंधों के बीच ट्रंप का यह बयान नए विवाद को जन्म देता दिखाई दे रहा है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :