అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు

BRS : बीआरएस ने हमेशा उत्तर भारतीयों का साथ दिया : हिमांशु तिवारी

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 30, 2025 • 12:36 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हैदराबाद। भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) के राष्ट्रीय महासचिव हिमांशु तिवारी ने कहा कि बीआरएस उत्तर भारतीयों की हितैषी पार्टी है। बीआरएस पूरे देश को परिवार मानती है। सैनिकपुरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद में बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश (बीजेयूपी) राजपूत सेवा संघ, हैदराबाद के जनरल सेक्रेटरी व पूर्व सैनिक धनंजय राज सिंह के कैंप आफिस में आयोजित एक जन-संपर्क कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हिमांशु तिवारी ने कहा कि बीआरएस के मुखिया केसीआर ने हमेशा राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि माना है। उनके लिए देश के लोगों का विकास अधिक मायने रखता है।

उत्तर भारतीयों को बीआरएस के 10 साल के शासन में कोई परेशानी नहीं हुई : हिमांशु तिवारी

श्री तिवारी ने कहा कि तेलंगाना में रहने वाले उत्तर भारतीयों को बीआरएस के 10 साल के शासन में कोई परेशानी नहीं हुई है। कॉविड-19 के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री और बीआरएस ने प्रमुख ने उत्तर भारतीयों को अपना परिवार बताया था‌ और कहा था कि जब तक हम खाएंगे। आप को भी खिलाएंगे। उन्होंने हर तरह की सुविधा भी उपलब्ध कराई थी। इस बात का सबूत आज भी सोशल मीडिया पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर का वीडियो है।
आज कुछ पार्टी उत्तर भारतीयों हितैषी बनने की कोशिश कर रही है:

उत्तर भारतीयों की हितैषी बनने की कोशिश कर रही कुछ पार्टी : हिमांशु तिवारी

हिमांशु तिवारी ने कहा कि आज कुछ पार्टी Northindian उत्तर भारतीयों हितैषी बनने की कोशिश कर रही है। सच तो यह है बिहार के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार के लोगों को ठगने की कोशिश तेलंगाना और हैदराबाद में शुरू हो गई है। मजेदार बात यह है कि एक दल विशेष को तेलंगाना में रहने वाले बिहार के लोगों का वोट दिखाई तो दे रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं से नेताओं को मतलब नहीं है।

बिहार के लोगों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है

Brs राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बिहार के लोगों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। मत देना और सरकार चुनना सबका अधिकार है। सभी को सोच समझ कर मतदान करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिकंदराबाद से एकमात्र ट्रेन पटना जा रही है। लोगों को ट्रेनों में बैठने की जगह नहीं मिल रही है। प्रीमियम और तत्काल प्रीमियम टिकट महीने दामों पर बेचा जा रहा है। पर्याप्त संख्या में विशेष विशेष ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा रहा है। वृद्ध, गर्भवती महिला और बच्चों को काफी कठिनाई का सामना कर रखना पड़ रहा है।

नई ट्रेन और विशेष ट्रेन संचालन का काम केंद्र में बैठी भाजपा सरकार का

उन्होंने कहा कि नई ट्रेन और विशेष ट्रेन संचालन का काम केंद्र में बैठी Bjp सरकार का है। यूपी बिहार के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग पर अभी भी केन्द्र सरकार और भाजपा के नेता खामोश है। केंद्र सरकार से हमारी मांग है कि सिकंदराबाद से यूपी और बिहार के लिए नई ट्रेन चलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार हरमुद्दे पर विफल है। सरकार के कामकाज से लोग तंग आ चुके हैं।

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, पुराना पुल हैदराबाद के महंत श्री प्रशांत दास महाराज का अभिनन्दन

इस अवसर पर बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव, नार्थ पीपुल्स एसोसिएशन तेलंगाना के अध्यक्ष राजनरायन सिंह, नॉर्थ पीपल संगठन के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, नार्थ पीपुल्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्याम मोहन यादव, वीरेंद्र सिंह, समाजसेवी धनंजय राज सिंह, धनंजय सिंह सचिन सिंह, हरिराम प्रजापति, देवेश पाल, रामकिशोर पांडे, संजय यादव आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन , पुराना पुल हैदराबाद के महंत श्री प्रशांत दास महाराज का स्वागत अभिनन्दन किया गया।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews brs himanshu tiwari Hyderabad Hyderabad news latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.