राजभवन के निलंबित आईटी हार्डवेयर इंजीनियर ने चोरी की थी हार्ड डिस्क
हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि राजभवन के निलंबित आईटी हार्डवेयर इंजीनियर श्रीनिवास (45) द्वारा कथित तौर पर चुराई गई हार्ड डिस्क में कोई गोपनीय या महत्वपूर्ण फाइल नहीं थी। तेलंगाना के राज्यपाल के उच्च सुरक्षा वाले आधिकारिक आवास राजभवन में हार्ड डिस्क चोरी होने की खबर से हड़कंप मच गया।
राजभवन में काम करने वाली महिला कर्मचारी की तस्वीर से की छेड़छाड़
पुलिस ने बताया कि श्रीनिवास ने कथित तौर पर राजभवन में काम करने वाली एक महिला ठेका कर्मचारी की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके उसे उसके फोन पर भेजा था। महिला की शिकायत के आधार पर पुंजागुट्टा पुलिस ने 12 मई को श्रीनिवास (45) को गिरफ्तार किया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। घटना के बाद राजभवन प्राधिकारियों ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
जिस डेस्क टॉप पर काम किया उसका निकाल लिया हार्ड डिस्क
श्रीनिवास फिर से राजभवन आए और जिस डेस्क टॉप का वह इस्तेमाल कर रहे थे उसकी हार्ड डिस्क को अपने साथ ले गए, जिसमें महिला की छेड़छाड़ की गई तस्वीरें थीं। राजभवन आईटी मैनेजर की 14 मई को की गई शिकायत के आधार पर, पंजागुट्टा पुलिस ने श्रीनिवास के खिलाफ हार्ड डिस्क चोरी करने का एक और मामला दर्ज किया था और उसे 15 मई को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके पास से हार्ड डिस्क बरामद कर ली गई और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
राजभवन से हार्ड डिस्क चोरी की अनोखी घटना
Raj Bhavan में काम कर चुके श्रीनिवास ने जिस डेस्क टॉप पर काम किया उसका हार्ड डिस्क निकालकर एक अनोखी चोरी को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हार्ड डिस्क रिकवर कर लिया और बताया कि कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज उस हार्ड डिस्क में नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
- Rahul Roy: राहुल रॉय के साथ रील बनाने वाली महिला का पलटवार
- Sensex : सेंसेक्स 251 अंक गिरकर 77,017 के स्तर पर बंद हुआ
- Thalapathy Vijay: थलापति विजय की राजनीतिक जीत और ‘लेडी लक’ का साथ
- Meeting : तेलंगाना कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले
- Telangana : मक्का-ज्वार को पीएसएस में शामिल करने और खरीद सीमा हटाने की मांग