Sensex : सेंसेक्स 251 अंक गिरकर 77,017 के स्तर पर बंद हुआ

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स आज यानी मंगलवार, 5 मई को 251 अंक (0.33%) की गिरावट के साथ 77,017 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 86 अंकों (0.36%) की गिरावट रही, ये 24,032 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में ऑटो और (FMCG) शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि रियल्टी शेयरों (Realty stocks) में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया)6,937+338+5.12%
निक्केई (जापान)59,513+228+0.38%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)25,899-197-0.76%

4 मई को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही थी

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
डाउ जोन्स48,942-557-1.13%
नैस्डैक25,068-47-0.19%
S&P 5007,201-29-0.41%

7 दिन में FII ने 10,514 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

कैटेगरीलेटेस्टबीते 7 दिनबीते 30 दिन
DII4,76410,51441,448
FII/FPI2,836-7,681-49,038

अन्य पढ़े: Cooking Gas: खाड़ी युद्ध के तनाव से रसोई गैस और जेट फ्यूल की मांग घटी

सोमवार को सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर बंद हुआ था

इससे पहले सोमवार, 4 मई को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 77,269 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 121 अंक ऊपर रहा, ये 24,119 के स्तर पर बंद हुआ था।

कारोबार में रियल्टी, मेटल, फार्मा और ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। जबकि आईटी, सरकारी बैंक और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही थी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।