चार साल बाद बड़ा मोड़
Jubilee Hills accident : जुबली हिल्स में चार साल पहले हुए चर्चित सड़क हादसे के मामले में बड़ा मोड़ आया है। इस केस के मुख्य आरोपी और बोधन के पूर्व विधायक शकील के बेटे राहिल अमीर ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद वह गुरुवार को जुबली हिल्स पुलिस के सामने पेश हुआ।
2022 में हुआ था हादसा
मार्च 2022 में जुबली हिल्स रोड नंबर 45 पर तेज रफ्तार थार जीप पैदल चल रहे लोगों पर चढ़ गई थी। इस हादसे में दो महीने के एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कई महिलाएं घायल हो गई थीं। उस समय यह घटना पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई थी।
अन्य पढ़े: National- हरिवंश को फिर मिली जिम्मेदारी, तीसरी बार बने राज्यसभा उपसभापति
दुबई भाग गया था आरोपी
हादसे के तुरंत बाद सैयद अफनान नाम के एक व्यक्ति ने खुद को ड्राइवर (Jubilee Hills accident) बताते हुए पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। लेकिन पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि असल में गाड़ी राहिल अमीर चला रहा था। इसके बाद वह फरार होकर दुबई भाग गया था। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसके सरेंडर करने से मामले की जांच फिर तेज हो गई है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :