लोकसभा में गिरा बिल
Women reservation : लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका। आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण यह बिल गिर गया। इस घटना के बाद देश की राजनीति में इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है और विपक्षी दल इसे अपनी जीत बता रहे हैं।
रेवंत रेड्डी की प्रतिक्रिया
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस बिल के गिरने पर खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह भारत के इतिहास में याद रखा जाने वाला क्षण है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने लोकतंत्र की रक्षा की है और कई अन्य विपक्षी नेताओं को भी धन्यवाद दिया।
अन्य पढ़े: सोने-चांदी की कीमतों में भारी क्रैश
स्टालिन का बयान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी इस (Women reservation) मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के खिलाफ लाया गया यह बिल संसद में हार गया है। स्टालिन ने इसे सिर्फ एक ट्रेलर बताते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में भी इसी तरह का परिणाम देखने को मिलेगा।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :