అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు

Medak : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 6 घायल

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 21, 2025 • 9:09 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

दुर्घटना से परिवार में मचा कोहराम

मेदक। मेदक में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। रविवार देर रात कौडीपल्ली में एक तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार को टक्कर मार दी जिससे एक वर्षीय बालक सहित एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अली (45), अजिमा बेगम और मोहम्मद गौस (1) अपने परिवार के छह अन्य सदस्यों के साथ हैदराबाद से मेदक की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। अली, अजिमा और गौस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सना बेगम (30), ईरान सहेशा (25), हलीमा (55), एमडी मोहम्मद (5) और छह महीने से कम उम्र के दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

दुर्घटना में शामिल दूसरी कार के चालक हरीश रेड्डी को भी चोटें आईं हैं। शवों को मेदक के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज किया गया। इधर घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। इधर, आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात पुलिस ने नियमों को पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि हम यातायात नियमों का पालन करेंगे तो अगर दुर्घटना होती है तो उसमें भी जान नहीं जाएगी क्योंकि हम हेलमेट का प्रयोग करेंगे। कार में हैं तो बेल्ट लगाएंगे और स्पीड पर कंट्रोल रखेंगे तो निश्चित रूप से हमारी जान नहीं जाएगी।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper accident breakingnews Hyderabad Hyderabad news latestnews medak trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.