राचकोंडा के पुलिस आयुक्त ने मोबाइल फोन मालिकों को सौंपे
हैदराबाद। आजकल मोबाइल उपकरणों के बढ़ते उपयोग के कारण मोबाइल फोन की चोरी/खोने की घटनाएं बढ़ रही हैं। बाद में इन फोन को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त करके विभिन्न व्यक्तियों द्वारा उपयोग में लाया जाता है। सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्ट्री (CEIR) ऐसे फोन का पता लगाने की एक सुविधा है। पुलिस आयुक्त, राचकोंडा जी सुधीर बाबू के निर्देशों के अनुसार सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्ट्री (सीईआईआर) पोर्टल का उपयोग करके खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए आईटी सेल की मदद से सीसीएस (CCS) एलबी नगर, मलकाजगिरी और भुवनगिरी में विशेष टीमों का गठन किया गया।
विशेष टीमों ने दो महीने के अंतराल में लगभग 1130 मोबाइल फोन बरामद किया
विशेष टीमों ने दो महीने के अंतराल में लगभग 3.5 करोड़ रुपये मूल्य के 1130 मोबाइल फोन बरामद किए। इस वर्ष अब तक राचकोंडा पुलिस ने लगभग 3694 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मंगलवार को राचकोंडा के पुलिस आयुक्त ने मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे और उनसे बातचीत की, इस संबंध में राचकोंडा पुलिस की कार्यप्रणाली पर उनकी प्रतिक्रिया ली। पुलिस आयुक्त ने लोगों को मोबाइल फोन में संग्रहीत मूल्यवान जानकारी की सुरक्षा करने की भी सलाह दी। असली मालिकों ने पुलिस आयुक्त राचकोंडा के हाथों से अपने मोबाइल डिवाइस प्राप्त करने के लिए हार्दिक आभार महसूस किया और इस संबंध में राचकोंडा पुलिस के काम की प्रशंसा की।

सीपी ने मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम की सराहना की
पुलिस आयुक्त राचकोंडा ने इस संबंध में वी. अरविंद बाबू डीसीपी क्राइम, करुणा सागर एसीपी क्राइम, विशेष टीम सीसीएस और आईटी सेल अधिकारियों के प्रयासों की भी सराहना की और टीमों को आगे भी प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए। प्रत्येक सीसीएस में इंस्पेक्टर, एसआई, एएसआई, एचसी, पीसी के साथ-साथ सीईआईआर पोर्टल प्रभारी की विशेष टीमें बनाई गई हैं, जिसमें करुणा सागर, एसीपी क्राइम नोडल अधिकारी के रूप में विशेष टीमों के काम की निगरानी कर रहे है। पुलिस ने नागरिकों को सलाह देते हुए कहा है कि चोरी के मोबाइल फोन खरीदना और बेचना अपराध है। बिना अधिकृत बिल के मोबाइल फोन न खरीदें। मोबाइल डिवाइस में उपयोगकर्ता का व्यक्तिगत डेटा होता है।
मोबाइल खो जाने या चोरी हो जाने पर तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करें
पुलिस ने बताया कि यात्रा करते समय और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चलते समय मोबाइल फोन की उचित सुरक्षा करें। अपराधी चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों और साइबर अपराधों के लिए कर सकते हैं। मजबूत सुरक्षा पासवर्ड का उपयोग करें और फाइंड माई डिवाइस सेटिंग को सक्रिय करें।बहुमूल्य जानकारी के नुकसान से बचने के लिए समय-समय पर डिवाइस डेटा का बैकअप लें मोबाइल खो जाने या चोरी हो जाने पर तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करें।
- Hyderabad : कांग्रेस सरकार जनता कल्याण और विकास को प्राथमिकता दे रही है- विवेक
- Pakistan: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‘महा-विस्फोट’
- Rajasthan : खौलते दूध में गिरकर 10 महीने की बच्ची की मौत
- ATEXCON : “दक्षिण एशिया की टेक्सटाइल कैपिटल बनेगा तेलंगाना” – ए. रेवंत रेड्डी
- Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा पर ‘गब्बर’ एक्शन