Hyderabad-Boduppal : दादा-दादी के प्यार से नाराजगी बनी वजह

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: April 17, 2026 • 12:42 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हैदराबाद के बोडुप्पल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चाची पर 4 साल के मासूम बच्चे को तेजाब मिला पेय पदार्थ पिलाने का आरोप है. बच्चे की हालत गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

हैदराबाद के बोडुप्पल (Boduppal) क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करन वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर चार साल के मासूम बच्चे को कथित तौर पर एसिड मिला पेय पदार्थ पिलाने का आरोप लगा है. बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना जिले के मेडिपली थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान बच्चे की चाची मंजुला (Manjula) के रूप में हुई है. घटना का खुलासा तब हुआ जब अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

अन्य पढ़े: Hyderabad : एयरोस्पेस व रक्षा क्षेत्र में निवेश हेतु तेलंगाना ने अमेरिका को दिया आमंत्रण

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के दौरान एंडोस्कोपी टेस्ट किया, जिसमें सामने आया कि बच्चे के गले का अंदरूनी हिस्सा बुरी तरह जल गया है. डॉक्टरों ने आशंका जताई कि बच्चे को किसी तेजाब जैसी खतरनाक चीज पिलाई गई है।

चाची ने चाॅकलेट का दिया था लालच

बच्चे की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मां का आरोप है कि आरोपी चाची ने बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर एसिड पिला दिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुरूआती जांच में यह भी सामने आया है कि इस वारदात के पीछे पारिवारिक जलन की भावना हो सकती है. बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्चे को परिवार के अन्य सदस्यों, खासकर दादा-दादी से ज्यादा स्नेह और ध्यान मिल रहा था, जिससे आरोपी चाची नाराज थी. घटना के बाद से आरोपी महिला फरार बताई जा रही है।

पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. मेडिपली पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है. आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #HyderabadNews #CrimeNews #ChildSafety #BreakingNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.