తెలుగు | Epaper

National : भारत के शुभांशु शुक्ला का Axiom 04 मिशन फिर स्थगित

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : भारत के शुभांशु शुक्ला का Axiom 04 मिशन फिर स्थगित

शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन एक बार फिर ​स्थगित कर दिया गया है। ‘स्टैटिक फायर’ परीक्षण के बाद बूस्टर की जांच के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) रिसाव का पता चला है। इसके बाद इस मिशन को फिर से टाल दिया गया है।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन एक बार फिर स्थगित हो गया है। शुक्ला को इस मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा जाना था। ‘स्टैटिक फायर’ परीक्षण के बाद बूस्टर की जांच के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) रिसाव का पता चला। इसके बाद एक बार फिर इस मिशन पर ब्रेक लग गया है। फिलहाल तकनीकी टीम इस गड़बड़ी को ठीक करने में जुटी हुई है। इसकी मरम्मत पूरी हो जाने के बाद लॉन्च की अनुमति दी जाएगी। SpaceX कंपनी ने इसकी जानकारी दी है।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज बुधवार को इतिहास रचने वाले थे। शुक्ला के साथ तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक्सिओम-4 मिशन बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे प्रक्षेपित होने वाले थे। शुभांशु शुल्का का यह मिशन पहले भी टल चुका है।

अंतरिक्ष में दो सप्ताह बिताएंगे, करेंगे 60 प्रयोग

एक्स-4 मिशन, आईएसएस की यात्रा के लिए, दुनिया की सबसे बड़ी निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान और फाल्कन 9 रॉकेट का उपयोग कर रहा है। एक्स-4 मिशन पर सवार अंतरिक्ष यात्री, भारत, पोलैंड, हंगरी और अमेरिका से एक-एक, आईएसएस में दो सप्ताह बिताएंगे और लगभग 60 प्रयोगों, वैज्ञानिक अध्ययनों और आउटरीच कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भारत, पोलैंड और हंगरी 40 से अधिक वर्षों में अपने पहले अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेज रहे हैं, और अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री हैं।

11 जून तक कर दिया था स्थगित

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 9 जून को ऐलान किया कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन को प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण 11 जून शाम 5:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

इसरो ने एक्स पर दी जानकारी

इसरो ने एक्स पर कहा, एक्सिओम-4 मिशन का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर प्रक्षेपण मौसम की स्थिति के कारण, भारतीय गगनयात्री को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजने के लिए एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण 10 जून 2025 से 11 जून 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रक्षेपण का लक्षित समय 11 जून 2025 को शाम 5:30 बजे IST है।

Read more : Railway : टिकट कन्फर्म होगा या नहीं, अब 24 घंटे पहले तैयार होगा चार्ट यात्रा

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870