रावलपिंडी की शादी चर्चा में
Pakistani Maulana Photoshoot: सोचिए…एक सादा सा निकाह, कुछ खूबसूरत तस्वीरें और फिर अचानक सोशल मीडिया पर बवाल. रावलपिंडी की एक शादी ने ऐसा हंगामा खड़ा किया कि लोग हैरान भी हैं और हैरानी में मुस्कुरा भी रहे हैं. आखिर क्या है पूरी कहानी?
Pakistani Maulana Video Viral: पाकिस्तान के (Pakistan) शहर रावलपिंडी में हाल ही में हुई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल टॉपिक बनी हुई है. यहां 70 साल के हकीम बाबर ने 22 साल की महिला से निकाह किया. उम्र में करीब 48 साल का फर्क होने की वजह से यह शादी चर्चा का सबब बन गई.
वायरल हुआ ब्राइडल फोटोशूट
निकाह के बाद कपल ने प्रोफेशनल ब्राइडल फोटोशूट (Bridal Photoshoot) कराया. तस्वीरों और वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अलग अंदाज में पोज देते नजर आए. एक क्लिप में दुल्हन फिल्म एक था टाइगर के गाने ‘दिल दियां गल्लां’ को गुनगुनाती दिखी, तो मौलाना साहब भी सुर मिलाते नजर आए. यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हुआ. X (पहले ट्विटर) पर जैसे ही क्लिप वायरल हुई, कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन की बाढ़ आ गई. किसी ने इसे लव मैरिज बताया तो किसी ने उम्र के फासले पर सवाल उठाए.
अन्य पढ़े: Trump tariff warning : “खेल मत करो” ट्रंप चेतावनी, टैरिफ झटका तय!
कपल ने क्या कहा?
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हकीम बाबर ने कहा कि यह शादी उनकी मर्जी से हुई है. उनके मुताबिक, ‘उम्र सिर्फ एक नंबर है. अगर दिल जवान हो तो रिश्ता मजबूत रहता है.’ उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने एक तलाकशुदा महिला से निकाह किया है और इसे वह सही कदम मानते हैं. दुल्हन ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि सच्चा प्यार उम्र नहीं देखता.
अन्य पढ़े: