తెలుగు | Epaper

USA : अमेरिका और ईरान में अगले हफ्ते होगी बातचीत, ट्रंप ने दी जानकारी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
USA : अमेरिका और ईरान में अगले हफ्ते होगी बातचीत, ट्रंप ने दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले हफ्ते बातचीत होगी।

इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच युद्ध खत्म हो चुका है और दोनों ही देश जीत का दावा कर रहे हैं। अमेरिका (United States Of America) ने भी इज़रायल की मदद करते हुए ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। इज़रायल और अमेरिका, दोनों का कहना है कि ईरान के परमाणु ठिकाने पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, वहीं ईरान का दावा है कि उनके परमाणु ठिकानों को नुकसान ज़रूर पहुंचा है, पर वो तबाह नहीं हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने साफ कर दिया है कि अब ईरान अगले कई सालों तक परमाणु हथियार नहीं बना सकेगा। ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच अगली बातचीत कब होगी।

कब होगी अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत?

नीदरलैंड के हेग शहर में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच कब बातचीत होगी। ट्रंप के अनुसार दोनों देशों के बीच अगले हफ्ते बातचीत होगी।

दोनों देशों के बीच हो सकता है समझौता?

ट्रंप ने नाटो शिखर सम्मेलन बताया कि अगले हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत के दौरान दोनों देश इज़रायल-ईरान युद्ध, सीज़फायर, ईरानी परमाणु प्रोग्राम समेत कई विषयों पर बातचीत कर सकते हैं। इस दौरान परमाणु मुद्दे को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने की भी संभावना है।

सही से चल रहा सीज़फायर

ट्रंप ने इस दौरान यह भी बताया कि इज़रायल और ईरान के बीच सीज़फायर सही से चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने का क्रेडिट लेते हुए कहा कि उनके कहने पर ही इज़रायल ने ईरान से अपने फाइटर जेट्स को वापस बुलाया और अब दोनों ही देश एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहा कि अब इज़रायल और ईरान के बीच शांति हो चुकी है और दोनों देश इसका पालन करेंगे।

Read more : China : आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने में संकोच नहीं करेंगे : राजनाथ

दुबई एयरपोर्ट पर असर, टिकट कीमतें आसमान पर

दुबई एयरपोर्ट पर असर, टिकट कीमतें आसमान पर

ईरान युद्ध जल्द खत्म होगा – ट्रंप का बड़ा बयान

ईरान युद्ध जल्द खत्म होगा – ट्रंप का बड़ा बयान

विदेश में रह रहे ईरानियों को चेतावनी, देशद्रोह पर मौत

विदेश में रह रहे ईरानियों को चेतावनी, देशद्रोह पर मौत

बहरीन रिफाइनरी पर ईरान हमला – युद्ध और तेज

बहरीन रिफाइनरी पर ईरान हमला – युद्ध और तेज

ईरान-इजराइल युद्ध, भारतीयों की वापसी पर केंद्र

ईरान-इजराइल युद्ध, भारतीयों की वापसी पर केंद्र

ईरान के साथ रूस – पुतिन का बड़ा बयान

ईरान के साथ रूस – पुतिन का बड़ा बयान

रणनीति या मजबूरी?

रणनीति या मजबूरी?

Jammu- ईरान में संकट में कश्मीरी छात्र, अभिभावकों ने सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार

Jammu- ईरान में संकट में कश्मीरी छात्र, अभिभावकों ने सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार

Israel VS Iran War- सऊदी अरब में मिसाइल हमला, भारतीय समेत दो की मौत; 12 घायल

Israel VS Iran War- सऊदी अरब में मिसाइल हमला, भारतीय समेत दो की मौत; 12 घायल

UAE- दुबई के मरीना टॉवर के पास 90 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, चारों ओर धुआं

UAE- दुबई के मरीना टॉवर के पास 90 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, चारों ओर धुआं

USA- ट्रंप बोले- बच्चियों के स्कूल पर बमबारी में अमेरिका का हाथ नहीं

USA- ट्रंप बोले- बच्चियों के स्कूल पर बमबारी में अमेरिका का हाथ नहीं

USA- एआई सिस्टम के उपयोग पर सरकार का नियंत्रण, वैध इस्तेमाल के लिए अनुमति जरूरी

USA- एआई सिस्टम के उपयोग पर सरकार का नियंत्रण, वैध इस्तेमाल के लिए अनुमति जरूरी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870