తెలుగు | Epaper

International : बलूच विद्रोहियों का PAK के सुराब शहर पर कब्जा

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
International : बलूच विद्रोहियों का PAK के सुराब शहर पर कब्जा

पुलिसवालों को खदेड़ा, जानें क्वेटा से कराची कनेक्शन

बलूच विद्रोहियों ने सुराब शहर पर कब्जा कर लिया है, जिससे पाकिस्तान की सरकार की पकड़ कमजोर हो गई है. सुराब, क्वेटा और कराची को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे N-65 पर स्थित है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हालात अब काबू से बाहर जाते दिख रहे हैं. हथ‍ियारों से लैस बलूच विद्रोहियों ने शुक्रवार को सुराब शहर पर कब्जे का दावा किया. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, भारी हथियारों से लैस बलूच लड़ाकों ने सुराब के लेवीज पुलिस स्टेशन, एक बैंक और कई सरकारी इमारतों को अपने नियंत्रण में ले लिया है. चौंकाने वाली बात ये है कि पुलिस और सुरक्षा बलों को वहां से खदेड़ दिया गया है. न गोली चली, न प्रतिरोध दिखा, पाकिस्तान की सरकार बस देखती रह गई।

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कहा क‍ि उसके लड़ाकों ने सुराब शहर पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया है और स्थानीय बैंक, लेवीज स्टेशन और पुलिस स्टेशन जैसे प्रमुख ठिकानों पर कब्जा कर लिया है. बताया जा रहा है कि क्वेटा-कराची और सुराब-गिदर हाईवे पर गश्त और तात्कालिक तलाशी अभियान चल रहे हैं. BLA के प्रवक्ता जियंद बलोच ने कहा, इस पर जल्‍द पूरी जानकारी शेयर की जाएगी।

क्‍यों अहम है ये शहर

सुराब, क्वेटा और कराची को जोड़ने वाले अहम नेशनल हाइवे N-65 पर स्थित है. यह इलाका न केवल रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि बलूचिस्तान में सरकार की रसद और प्रशासनिक सप्लाई लाइन का अहम हिस्सा है. अब जब विद्रोहियों ने सुराब का नियंत्रण अपने हाथ में लिया है, इसका मतलब है कि कराची और क्वेटा के बीच सरकार की पकड़ में सेंध लग चुकी है। सीधे शब्दों में कहें तो पाकिस्तान अब अपने ही मुल्क में अपने लोगों से हार रहा है।

डर के साए में इस्लामाबाद

पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा एजेंसियां जहां ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को चेतावनी देने में व्यस्त थीं, वहीं बलूच लड़ाके चुपचाप पाकिस्तान के अंदर शहरों पर कब्जा कर रहे हैं. सुराब पर कब्जा महज एक प्रतीकात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि इस्लामाबाद के लिए सीधा चैलेंज है कि ‘अब हम सिर्फ पहाड़ों में नहीं, तुम्हारे शहरों में भी हैं।

बलूचों का ये नया चेहरा
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ऑपरेशन “हेरोफ” के तहत हाल ही में 71 हमलों का दावा किया है. अब सुराब पर कब्जा उनकी नई रणनीति का हिस्सा दिख रहा है, सीधा कब्जा, खुली चेतावनी. यह वही पाकिस्तान है जो बलूच आंदोलन को सिर्फ “छोटे आतंकी समूह” कहता था, लेकिन अब जब वो शहरों में झंडा फहरा रहे हैं, तो क्या पाकिस्तान अब भी इनकार करेगा? सुराब के बाद कौन? मस्तुंग, मंगोचर, झोब या फिर ग्वादर? बलूच विद्रोह अब जमीनी हकीकत बन चुका है. ऐसा लग रहा क‍ि पाकिस्तान अपने ही नक्शे पर अपनी हुकूमत गंवा चुका है।

Read more: Pakistan : पाकिस्तान का परमाणु जखीरा- खतरा सबके लिए

USA-डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान- अमेरिका कर सकता है ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जा

USA-डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान- अमेरिका कर सकता है ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जा

Japan-एशिया में बढ़ा तनाव, जापान ने चीन के करीब तैनात कीं लंबी दूरी की मिसाइलें

Japan-एशिया में बढ़ा तनाव, जापान ने चीन के करीब तैनात कीं लंबी दूरी की मिसाइलें

USA- ट्रंप बोले- ईरान से समझौता, अब 20 अमेरिकी टैंकर होर्मुज से गुजरेंगे

USA- ट्रंप बोले- ईरान से समझौता, अब 20 अमेरिकी टैंकर होर्मुज से गुजरेंगे

हॉर्मुज बंद, अमेरिका में पेट्रोल महंगा

हॉर्मुज बंद, अमेरिका में पेट्रोल महंगा

ईरान मिसाइल हमला, अमेरिकी AWACS विमान तबाह

ईरान मिसाइल हमला, अमेरिकी AWACS विमान तबाह

IRAN- होर्मुज पर नई पाबंदी, सिर्फ भारत समेत कुछ देशों के जहाजों को मिलेगी अनुमति

IRAN- होर्मुज पर नई पाबंदी, सिर्फ भारत समेत कुछ देशों के जहाजों को मिलेगी अनुमति

Iran- होर्मुज के बाद नया खतरा, एक और समुद्री रास्ता बंद होने की आशंका

Iran- होर्मुज के बाद नया खतरा, एक और समुद्री रास्ता बंद होने की आशंका

PAK- इस्लामाबाद में बड़ी कूटनीतिक बैठक, ईरान संकट पर तीन देशों की रणनीति

PAK- इस्लामाबाद में बड़ी कूटनीतिक बैठक, ईरान संकट पर तीन देशों की रणनीति

USA- अमेरिका में जनआक्रोश, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

USA- अमेरिका में जनआक्रोश, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

Iran War- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 3500 मरीन की तैनाती से बढ़ी हलचल

Iran War- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 3500 मरीन की तैनाती से बढ़ी हलचल

स्वदेशी फाइटर जेट KF-21 पेश

स्वदेशी फाइटर जेट KF-21 पेश

एस. जयशंकर के ‘दलाल’ बयान पर भड़का पाकिस्तान

एस. जयशंकर के ‘दलाल’ बयान पर भड़का पाकिस्तान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870