Bangladesh politics : बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अब नए राष्ट्रपति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पूर्व सरकारी सलाहकार और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को राष्ट्रपति बनाए जाने की संभावना पर चर्चा हो रही है। अंतरिम सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे खलीलुर रहमान का वर्तमान सरकार में मंत्री बनना पुरानी और नई व्यवस्था के बीच तालमेल का संकेत माना जा रहा है। हालांकि BNP के वरिष्ठ नेता खंदाकर मोशर्रफ हुसैन का नाम भी चर्चा में है, जिससे अंतिम निर्णय को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
अन्य पढ़े: बांग्लादेश में BNP लहर, तारिक की डबल जीत!
हाल ही में स्वीकृत “जुलाई चार्टर” के तहत राष्ट्रपति पद की शक्तियाँ (Bangladesh politics) बढ़ाने का प्रस्ताव सामने आया है। पहले औपचारिक माने जाने वाले इस पद को अब महत्वपूर्ण निर्णयों में स्वतंत्र भूमिका मिल सकती है। यदि मोहम्मद यूनुस राष्ट्रपति बनते हैं तो पश्चिमी देशों और चीन के साथ उनके संबंध बांग्लादेश की विदेश नीति को नई दिशा दे सकते हैं। वर्तमान राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन का कार्यकाल 2028 तक है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इस्तीफा देने की उनकी इच्छा की खबरें सामने आई हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :