वाशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स (Bill Gates) ने रूसी लड़कियों के साथ यौन संबंध और यौन रोग (एसटीडी) होने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। ये आरोप यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में सामने आए थे।
एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में लगे आरोप
दस्तावेजों में दावा किया गया था कि गेट्स ने एपस्टीन के जरिए रूसी लड़कियों से संबंध बनाए और बाद में उन्हें यौन रोग हो गया। यह भी कहा गया कि गेट्स ने एपस्टीन से एंटीबायोटिक (Antibiotics from epstein) दवाएं मांगी थीं, ताकि वह यह बात अपनी पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स से छिपा सकें।
गेट्स के प्रवक्ता का पलटवार
बिल गेट्स के प्रवक्ता ने इन आरोपों को झूठा, निराधार और बेतुका करार दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल गेट्स की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। प्रवक्ता के अनुसार, एपस्टीन गेट्स से नाराज था क्योंकि उन्होंने उससे दूरी बना ली थी और इसी नाराजगी के चलते ऐसे आरोप लगाए गए।
अमेरिकी न्याय विभाग ने सार्वजनिक किए दस्तावेज
अमेरिकी न्याय विभाग ने 30 जनवरी को एपस्टीन जांच से जुड़े करीब 30 लाख पन्ने, 2,000 वीडियो और लगभग 1.8 लाख तस्वीरें सार्वजनिक की थीं। इन्हीं फाइलों (Files) में एपस्टीन द्वारा गेट्स को लेकर किए गए दावे सामने आए हैं।
गेट्स ने पहले भी जताया था पछतावा
बिल गेट्स पहले भी एपस्टीन से संपर्क को लेकर सार्वजनिक रूप से पछतावा जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उनसे मिलने का उद्देश्य केवल गेट्स फाउंडेशन के लिए दान जुटाना था और किसी भी तरह की गलत गतिविधियों में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।
मुलाकातों को लेकर पुरानी रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक 2011 से 2013 के बीच गेट्स और एपस्टीन के बीच कई बार मुलाकात हुई थी। इनमें न्यूयॉर्क स्थित एपस्टीन के घर पर देर रात तक रुकना और निजी विमान से यात्रा करने जैसे दावे शामिल थे। हालांकि गेट्स ने 2019 में साफ किया था कि उनका एपस्टीन के साथ कोई कारोबारी या निजी गलत संबंध नहीं रहा और वे कभी उसकी किसी निजी पार्टी में शामिल नहीं हुए।
अन्य पढ़े: हर 20 मिनट में गिरफ्तारी? अमेरिका में भारतीयों पर असर!
अफेयर्स के चलते गेट्स का मेलिंडा से तलाक
बिल और मेलिंडा गेट्स की शादी 1994 में हुई थी और दोनों का 2021 में तलाक हो गया। मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने बाद में कहा था कि बिल गेट्स के अफेयर्स और जेफ्री एपस्टीन से संबंध उनके तलाक की प्रमुख वजह बने। एपस्टीन से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद 2019 में ही मेलिंडा ने वकीलों से सलाह ली थी।
Read More :