తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : पाकिस्तान की फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 15 की दर्दनाक मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : पाकिस्तान की फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 15 की दर्दनाक मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक केमिकल फैक्ट्री (Chemical factory) में बड़ा हादसा हो गया। जहां तड़के सुबह बॉयलर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भयानक था कि इससे फैक्ट्री में न सिर्फ आग लगी, बल्कि आस-पास की इमारतें भी गिर गईं। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

फैसलाबाद के मलिकपुर इलाके में हुआ जोरदार ब्लास्ट

दरअसल, पंजाब प्रांत में लाहौर से 130 किमी दूर फैसलाबाद जिले के मलिकपुर इलाके में सुबह-सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके की ताकत से गिरी आसपास की इमारतें

फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर राजा जहांगीर अनवर (Jahagir Anwar) ने बताया कि बॉयलर (Boiler) में हुए जोरदार धमाके की वजह से आस-पास कई इमारतें, जिनमें एक बिल्डिंग भी शामिल है, पूरी तरह ढह गईं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, और लोगों के फंसे होने की आशंका

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक रेस्क्यू टीमों ने मलबे से 15 शव निकाले हैं और सात घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। आशंका है कि मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं। रेस्क्यू टीमें तेजी से राहत कार्य में जुटी हैं।

सभी एजेंसियों को अलर्ट, आईजी की ओर से निर्देश जारी

पंजाब के पुलिस इंस्पेक्टर जनरल डॉ. उस्मान अनवर ने रेस्क्यू 1122, फायर ब्रिगेड और अन्य सभी एजेंसियों को तत्काल और पूरी मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने जताया शोक

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इस हादसे में हुई मौतों पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने फैसलाबाद कमिश्नर से घटना पर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।

Read More :

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

USA- आधुनिक युद्ध का नया चेहरा- साइबर और डिजिटल नेटवर्क बने सबसे बड़े हथियार

USA- आधुनिक युद्ध का नया चेहरा- साइबर और डिजिटल नेटवर्क बने सबसे बड़े हथियार

CHINA- होर्मुज की तालाबंदी भी नहीं रोक सकी चीन की रफ्तार- रूस बना नया ‘ईरान’

CHINA- होर्मुज की तालाबंदी भी नहीं रोक सकी चीन की रफ्तार- रूस बना नया ‘ईरान’

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

अर्जेंटीना से LPG सपोर्ट, भारत को बड़ी राहत

अर्जेंटीना से LPG सपोर्ट, भारत को बड़ी राहत

ईरान

ईरान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870