Trump health news : अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में उनकी गर्दन पर लाल धब्बे दिखाई देने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में आयोजित मेडल ऑफ ऑनर समारोह के दौरान यह निशान नजर आए थे। कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
अन्य पढ़े: Patna : पवन सिंह की जगह राज्यसभा पहुंचे शिवेश कुमार
हालांकि व्हाइट हाउस के अनुसार यह किसी गंभीर (Trump health news) बीमारी का संकेत नहीं है। ट्रंप के निजी डॉक्टर सीन बार्बाबेला ने बताया कि यह एक प्रिवेंटिव स्किन क्रीम के कारण हुई सामान्य प्रतिक्रिया है और कुछ हफ्तों में ठीक हो सकती है।
79 वर्षीय ट्रंप के हाथों पर भी पहले ऐसे निशान दिखाई दे चुके हैं। उस समय उन्होंने कहा था कि एस्पिरिन दवाओं के कारण त्वचा जल्दी लाल हो जाती है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :