Flight death incident : हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में एक दर्दनाक घटना सामने आई। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान को वापस नहीं मोड़ा गया और 331 यात्रियों के साथ शव को भी 13 घंटे तक साथ ले जाया गया।
अन्य पढ़े: हवाई यात्रियों को राहत या किराए में बढ़ोतरी?
क्रू ने शव को वॉशरूम में रखने की कोशिश की, लेकिन (Flight death incident) परिवार ने मना कर दिया। इसके बाद शव को गैली एरिया में रखा गया, जिससे कुछ समय बाद बदबू आने लगी और यात्रियों को परेशानी हुई। लंदन पहुंचने के बाद जांच के लिए यात्रियों को कुछ समय तक सीटों पर ही रोका गया। एयरलाइन ने बताया कि IATA गाइडलाइंस के अनुसार इस तरह की स्थिति को आपातकाल नहीं माना जाता और सभी नियमों का पालन किया गया।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :