తెలుగు | Epaper

Iran Attacks : ईरान हमले में मारे गए भारतीय की पहचान हुई सामने

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Iran Attacks : ईरान हमले में मारे गए भारतीय की पहचान हुई सामने

जानें कौन था और किस राज्य से था नाता

ईरान में तेल टैंकर पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर ली गई है और उसका परिवार अब गहरे सदमे में है। यह घटना भारत और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गई है।

मृतक भारतीय की पहचान

  • मृतक का नाम और उम्र सामने आई
  • वह अपने राज्य से लंबे समय से बाहर काम कर रहा था
  • परिवार और स्थानीय समुदाय शोक में डूबा हुआ है

अमेरिकी शिप पर ईरान (Iran) के हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की हुई मौत…15 भारतीय क्रू मेंबर किए गए रेस्क्यू… इराक़ के पास फारस की खाड़ी से गुज़रते अमेरिकी जहाज़ पर ईरान के आत्मघाती बोट ने किया था हमला…

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का आज 14वां दिन है। जंग के मैदान से भारत के लिए भी एक बुरी खबर सामने आई है। अमेरिकी जहाज (American Ship) पर ईरान के एक हमले में जहाज पर सवार एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। वहीं, इस जहाज पर सवार 15 अन्य भारतीय क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सेफसी विष्णु नाम का ये अमेरिकी ऑयल टैंकर मार्शल आईलैंड के झंडे के साथ इराक के बसरा के पास से गुजर रहा था। तभी ईरान ने सुसाइड बोट से इस शिप पर हमला कर दिया। अब इस घटना में मारे भारतीय नागरिक की पहचान सामने गई है।

कैसे हुआ जहाज पर हमला?

दरअसल, इराक के बसरा के पास खोर अल-जुबैर पोर्ट के नजदीक कार्गो लोडिंग ऑपरेशन के दौरान मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले तेल टैंकर MT सेफसी विष्णु पर हमला होने की खबर सामने आई थी। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, सफेद रंग की एक मानवरहित स्पीडबोट, जिसमें विस्फोटक भरे होने की आशंका है, जहाज के स्टारबोर्ड हिस्से से तेजी से आई और टैंकर से टकरा गई। इस टक्कर के बाद जहाज पर बड़ा विस्फोट हुआ और आग भड़क उठी। टैंकर में एक के बाद एक दो धमाके हुए और पूरा जहाज आग की चपेट में आ गया।

कौन और कहां के थे मृत भारतीय नागरिक?

घटना के बाद जहाज पर मौजूद सभी क्रू मेंबर्स ने अपनी जान बचाने के लिए जहाज छोड़ दिया और समुद्र में कूद गए। आसपास मौजूद एक STS टग ने उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। इराकी कोस्ट गार्ड ने जहाज पर मौजूद बाकी 27 क्रू मेंबर्स को भी सुरक्षित निकाला, जिनमें 15 भारतीय और 12 फिलीपीनी नागरिक शामिल हैं। इस हमले में जहाज के अतिरिक्त चीफ इंजीनियर (सुपरिंटेंडेंट) देओनंदन प्रसाद सिंह की मौत हो गई। सिंह मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और मुंबई के कांदिवली रहेजा टावर में उनका निवास था।

अन्य पढ़े: USA- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला- रूसी कच्चे तेल पर अस्थायी राहत, भारत को फायदा

ईरान ने क्या बताया?

ईरान की तरफ से कहा गया कि IRGC के चेतावनी के बावजूद ये ऑयल टैंकर उत्तरी पर्शियन गल्फ से गुजर रहा था। इसलिए इस पर हमला किया गया। 28 फरवरी को जंग की शुरुआत के बाद से ईरान इस इलाके में अबतक 18 ऑयल टैंकर्स को निशाना बना चुका है। एक दिन पहले ही ईरान ने थाईलैंड के एक शिप पर हमला किया था।

पीएम मोदी ने की पेजेश्कियन से फोन पर बात

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने भारतीयों की सुरक्षा और भारतीय टैंकर्स की सुरक्षित आवाजाही को प्राथमिकता बताया है और क्षेत्र में शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता भी दोहरायी है।

अन्य पढ़े:

दो भारतीयों की मौत

दो भारतीयों की मौत

ईरान युद्ध ट्रंप की रणनीति क्यों फेल? 7 कारण

ईरान युद्ध ट्रंप की रणनीति क्यों फेल? 7 कारण

H-1B वीजा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

H-1B वीजा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

PAK- कंधार में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, फ्यूल डिपो और रिहाइशी इलाकों में भारी तबाही

PAK- कंधार में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, फ्यूल डिपो और रिहाइशी इलाकों में भारी तबाही

USA- अमेरिका को ईरान की कड़ी धमकी, कहा– जरूरत पड़ी तो तेल-गैस भंडार नष्ट कर देंगे

USA- अमेरिका को ईरान की कड़ी धमकी, कहा– जरूरत पड़ी तो तेल-गैस भंडार नष्ट कर देंगे

USA- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला- रूसी कच्चे तेल पर अस्थायी राहत, भारत को फायदा

USA- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला- रूसी कच्चे तेल पर अस्थायी राहत, भारत को फायदा

USA- डोनाल्ड ट्रंप का दावा- हमले में घायल ईरान के नए सुप्रीम लीडर खामेनेई कोमा में, पैर भी कटा

USA- डोनाल्ड ट्रंप का दावा- हमले में घायल ईरान के नए सुप्रीम लीडर खामेनेई कोमा में, पैर भी कटा

मोज्तबा खामेनेई- 17 साल की रणनीति से सुप्रीम लीडर

मोज्तबा खामेनेई- 17 साल की रणनीति से सुप्रीम लीडर

खून का बदला लेंगे, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की चेतावनी

खून का बदला लेंगे, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की चेतावनी

अमेरिका में बड़ा घोटाला भारतीय मूल के भाइयों को 400 साल तक की जेल?

अमेरिका में बड़ा घोटाला भारतीय मूल के भाइयों को 400 साल तक की जेल?

USA- ट्रंप का दावा- शुरुआती घंटों में ईरान पर सैन्य जीत, मिशन पूरा होने तक पीछे नहीं हटेंगे

USA- ट्रंप का दावा- शुरुआती घंटों में ईरान पर सैन्य जीत, मिशन पूरा होने तक पीछे नहीं हटेंगे

पाकिस्तान की दोहरी दुविधा

पाकिस्तान की दोहरी दुविधा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870