జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

Indonesia: तेज धमाके के साथ अचानक फट गया पुराना गोला-बारूद, 13 लोगों की हुई मौत

Author Icon By digital
Updated: May 13, 2025 • 4:47 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में भीषण विस्फोट हुआ है। इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 सैनिक शामिल हैं।

 इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में बड़ा हादसा हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब पुराने और अनुपयोगी गोला-बारूद का निपटान किया जा रहा था। इस दौरान गोला-बारूद में विस्फोट हो गया जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई जिनमें 4 सैनिक भी शामिल हैं। सैन्य अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है।

समय-समय पर किया जाता है निपटान

इंडोनेशियाई सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल क्रिस्टोमी सियानतुरी ने बताया कि एक विस्फोट के तुरंत बाद दूसरा विस्फोट हुआ। सियानतुरी ने कहा कि 9 आम नागरिकों और 4 सैन्य कर्मियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। सियानतुरी ने कहा कि घटना की अभी जांच की जा रही है और इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि गोला-बारूद के निपटान के दौरान मानक प्रक्रियाओं का पालन किया गया था या नहीं। 

आवासीय क्षेत्रों से दूर है ये स्थान

पश्चिमी जावा का यह स्थान खाली है और आवासीय क्षेत्रों से दूर है। यहां अक्सर गोला-बारूद का निपटान किया जाता है। सियानतुरी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां अक्सर आसपास के निवासियों का ध्यान आकर्षित करती हैं, जो ग्रेनेड और मोर्टार से धातु के टुकड़े, तांबा या लोहे के अवशेष को इकट्ठा करते हैं। उन्होंने कहा, टेलीविजन फुटेज में विस्फोट के दृश्य दिखाए गए हैं जिसमें विस्फोट के कुछ देर बाद आसमान में तेज रोशनी और घना काला धुआं उठता दिख रहा है। एक अन्य वीडियो में एंबुलेंस नजर आ रही हैं जिनमें घायलों और मृतकों को ले जाया जा रहा है।

Read: More: Pahalgam : हमारे यहां का इस्लाम तो ऐसा नहीं सिखाता : इंडोनेशिया

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.