मुख्य बातें: –
- शी जिनपिंग के संभावित दौरे से पहले उत्तर कोरिया में अहम बैठक
- किम जोंग उन की पार्टी जून अंत में करेगी रणनीतिक चर्चा
- न्यूक्लियर डील और मिसाइल कार्यक्रम पर नई नीति संभव
बीजिंग,। चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping के संभावित उत्तर कोरिया दौरे से पहले (Kim Jong Un) की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (WPK) जून के आखिरी सप्ताह में अहम बैठक करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी की पॉलिटिकल ब्यूरो ने 9वीं सेंट्रल कमिटी की दूसरी प्लेनरी बैठक आयोजित करने का फैसला लिया है।
नीतियों और रणनीति पर होगी चर्चा
यह बैठक 2026 के पहले छह महीनों में पार्टी और सरकारी नीतियों की समीक्षा के लिए बुलाई जा रही है। बैठक में दूसरे छमाही के कामकाज, आर्थिक नीतियों, खाद्य सुरक्षा और सैन्य आधुनिकीकरण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
न्यूक्लियर डील पर नई पोजीशन संभव
रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया इस बैठक में अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील, मिसाइल कार्यक्रम और आर्थिक राहत को लेकर अपनी नई रणनीति तय कर सकता है। बताया जा रहा है कि (Donald Trump) प्रशासन के साथ पिछले कुछ समय से अप्रत्यक्ष संवाद जारी है।
चीन निभा सकता है मध्यस्थ की भूमिका
चीन इस पूरी प्रक्रिया में मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है और अमेरिका तथा उत्तर कोरिया के बीच पुल का काम करना चाहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण कोरिया के खिलाफ आक्रामक रुख के बीच उत्तर कोरिया को चीन जैसे मजबूत सहयोगी की जरूरत है।
दक्षिण कोरिया और अमेरिका की बढ़ी चिंता
दक्षिण कोरियाई मीडिया के मुताबिक शी जिनपिंग अगले सप्ताह उत्तर कोरिया का दौरा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि चीन के राष्ट्रपति किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच संवाद को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
अन्य पढ़े: West Bengal- पहचान और कार्रवाई पूरी, अब शुरू होगा घुसपैठियों का डिपोर्टेशन
रणनीतिक तालमेल पर दुनिया की नजर
विश्लेषकों का मानना है कि चीन, उत्तर कोरिया को अमेरिका-दक्षिण कोरिया गठबंधन के खिलाफ रणनीतिक संतुलन के रूप में इस्तेमाल करता है। ऐसे में यह बैठक बीजिंग और प्योंगयांग के बीच रणनीतिक तालमेल मजबूत करने का अहम मौका मानी जा रही है।
Read More :