सातवें आसमान पर क्रूड तेल का रेट
इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका (America) का इस युद्ध में उतरने के बाद कच्चे तेल का भाव सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। सोमवार को तेल का भाव जनवरी के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का दाम 1.91 डॉलर या फिर 2.49 प्रतिशत की उछाल के बाद 78.93 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडियट क्रूड का रेट 1.89 डॉलर (Doller) या 2.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद रेट 75.73 डॉलर पर पहुंच गया। बता दें, इससे पहले दोनों की कीमतों में 3 प्रतिशत का उछाल आज देखने को मिला था। जिसकी वजह से भाव 81.40 डॉलर और 78.40 डॉलर क्रमशः पहुंच गया। जोकि 5 महीने का उच्चतम स्तर है। ईरान ओपेक का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक देश है।
होर्मुज स्ट्रेट बंद कर सकता है ईरान
ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका भी एंट्री ले चुका है। इजरायल का पक्ष लेते हुए ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिका ने कई बड़े हमले किए हैं। जिसके बाद से इस युद्ध के और आगे बढ़ने की संभावना को जताया जा रहा है। अमेरिका के इस युद्ध में हिस्सा लेने के बाद अब लोगों को डर सता रहा है कि कहीं ईरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद ना कर दे। अगर ऐसा हुआ तो दुनिया भर में तेल की आपूर्ति प्रभावित होगी।
दुनियाभर में सप्लाई किए जाने वाले क्रूड ऑयल का 5वां हिस्सा इसी होर्मुज स्ट्रेट से जाता है। यह रास्ता काफी संकरा है। बता दें, ईरान प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार देश की पार्लियामेंट ने इस रास्ते को बंद करने पर सहमति जताई है। इससे पहले भी ईरान से रास्ते को बंद करने को लेकर धमकी दे चुका है। लेकिन कभी ऐसा नहीं किया है।
110 डॉलर तक जा सकता है भाव
रविवार को ब्रोकरेज हाउस Goldman Sachs ने उम्मीद जताई की तेल का भाव आने वाले समय में 110 डॉलर प्रति बैरल जा सकता है। हालांकि, ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि ऑयल, गैस की सप्लाई बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं होगी।
- American journalist kidnapped iraq : इराक में अमेरिकी महिला पत्रकार किडनैप
- Donald Trump : नाटो से अमेरिका बाहर आएगा
- Hyderabad : कंबोडिया साइबर गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी विदेश भेजते थे सिम कार्ड
- Telangana Paraquat Ban : पैराक्वाट दवा पर तेलंगाना सरकार का प्रतिबंध
- Kerala Elections: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का एलडीएफ पर हमला