పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Lawrence : अमेरिका में पकड़ा गया लॉरेंस का करीबी गैंगस्टर

Author Icon By digital
Updated: August 14, 2025 • 1:25 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

अमेरिका में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस (Lawrence) बिश्नोई के करीबी सहयोगी रणदीप सिंह (Randeep) उर्फ रणदीप मलिक को FBI ने गिरफ्तार किया है। रणदीप को अमेरिका के जैक्सन पैरिश करेक्शनल सेंटर में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स विभाग ने हिरासत में लिया। वह दिल्ली के चर्चित नादिर शाह हत्याकांड में वांटेड था, जिसमें उसने हत्या में इस्तेमाल हथियार विदेश से मुहैया कराए थे

इसके अलावा, रणदीप पर गुरुग्राम और चंडीगढ़ में क्लबों के बाहर बम विस्फोट की साजिश रचने का भी आरोप है। वह अमेरिका में रहकर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर भारत में टारगेट किलिंग की साजिशें रच रहा था।

FBI ने रणदीप की गिरफ्तारी की पुष्टि की और भारतीय एजेंसियों के साथ जानकारी साझा की है। भारतीय एजेंसियां अब उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुट गई हैं। रणदीप हरियाणा के जींद का रहने वाला है और पिछले दस साल से अमेरिका में रह रहा था, जहां वह महाकाल ट्रांसपोर्ट के नाम से ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता था।

वह लॉरेंस गैंग के प्रमुख सदस्यों में से एक था और गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर कई अपराधों को अंजाम देता था, जिसमें चंडीगढ़ में सिंगर बादशाह के क्लब में फायरिंग भी शामिल है।

इसके साथ ही, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो अन्य गुर्गों को पंजाब में पटियाला-अंबाला राजमार्ग पर शंभू गांव के पास गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और छह कारतूस बरामद हुए। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, ये दोनों नेपाल भाग गए थे और वहां से लौटकर पंजाब में सनसनीखेज अपराध की योजना बना रहे थे।

इनका आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है, जिसमें पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, और गुजरात में 15 से ज्यादा जघन्य अपराध शामिल हैं, जिसमें हाल में फाजिल्का में भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या भी शामिल है।

ये भी पढ़े

america breaking news hindi niews letest news lowrance national crime randeep USA

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.