पाकिस्तान की मध्यस्थता को झटका
Pakistan mediation : पश्चिम एशिया में शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिश को बड़ा झटका लगा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस्लामाबाद में होने वाली दूसरी चरण की बातचीत से ईरान ने इनकार कर दिया। इससे पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।
कार्गो जहाज से बढ़ा विवाद
हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के एक कार्गो जहाज को अमेरिकी नौसेना द्वारा जब्त किए जाने से विवाद और बढ़ गया। ईरान ने इसे “समुद्री डकैती” करार देते हुए कहा कि जब तक उसके देश की संपत्तियां वापस नहीं की जातीं और प्रतिबंध नहीं हटाए जाते, तब तक किसी भी वार्ता का सवाल नहीं उठता।
अन्य पढ़े: IT सेक्टर में बड़ा झटका, 3 महीनों में 80 हजार छंटनी
अमेरिका और ईरान की शर्तें
अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को पूरी तरह रोक दे और हॉर्मुज (Pakistan mediation) जलडमरूमध्य को बिना शर्त खुला रखे। वहीं ईरान की मांग है कि विदेशों में फ्रीज की गई उसकी संपत्तियों को तुरंत जारी किया जाए और आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं। इन्हीं सख्त शर्तों के कारण बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :