జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

Maldives: मालदीव में मोदी का प्रभाव

Author Icon By Dhanarekha
Updated: August 5, 2025 • 6:50 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

चीन हुआ परेशान

माले/बीजिंग। प्रधानमंत्री मोदी(Modi) के मालदीव दौरे और माले में उनके ऐतिहासिक स्वागत को देखकर चीन(China) को मिर्ची लग गई है। चीन के सरकारी मीडिया आउटलेट ग्लोबल टाइम्स में लिखे लेख में पीएम मोदी के भारतीय दौरे को लेकर चीनियों की छटपटाहट साफ दिखाई दे रही है

चीनी सरकार के भोंपू ने पीएम मोदी की यात्रा को मिले मीडिया कवरेज को लेकर अपनी भड़ास निकाली है और इसकी आलोचना की। पीएम मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

साल 2023 में मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेता है। इंडिया आउट अभियान चलाकर राष्ट्रपति की कुर्सी पर पहुंचे मुइज्जू सत्ता पाने ही मालदीव को पुराने दोस्त भारत से दूर करके चीन की तरफ ले जाने में लग गए थे।

लेकिन जल्द ही उन्हें समझ आ गया कि भारत को दुश्मन बनाकर मालदीव का काम नहीं चल सकता है। ऐसे मुइज्जू ने यू टर्न लेते हुए भारत को मनाने का उपाय शुरू किया।

भारत की जीत चीन नहीं आई रास

प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव यात्रा को चीन पर भारत की कूटनीतिक जीत बताना चीन को रास नहीं आया है। ग्लोबल टाइम्स ने हमारे सहयोगी TOI के लेख का हवाला दिया है जिसका शीर्षक है- ‘मुइज्जू का यू-टर्न: इंडिय इन, चाइना आउट।’ इसमें कहा गया है कि मुइज्जू अब भारत को विश्वसनीय मित्र बताया और प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।

चीन की बेइज्जती ढकने में लगा ग्लोबल टाइम्स

मालदीव में पीएम मोदी के भव्य स्वागत से हताश चीनी अखबार ने मालदीव को संप्रभु राष्ट्र बताकर अपनी इज्जत बचाने की कोशिश की है।

सिंघुआ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय रणनीति संस्थान में अनुसंधान विभाग के निदेशक कियान फेंग ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि मालदीव स्वाभाविक रूप से पड़ोसी भारत के साथ अपने संबंधों को प्राथमिकता देता है और साथ ही एक विविध विदेश नीति का सक्रिय रूप से पालन करता है, जिसमें चीन के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना और चीन की बेल्ट एंड रोड पहल से जुड़ना शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि यह मालदीव के हितों की पूर्ति करता है।

मालदीव किस महासागर में स्थित है?

मालदीव हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। यह श्रीलंका के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

मालदीव की राजधानी कौन सी है?
मालदीव की राजधानी माले (Malé) है। यह देश का सबसे बड़ा शहर भी है।

मालदीव की प्रमुख अर्थव्यवस्था किन क्षेत्रों पर निर्भर है?
मालदीव की अर्थव्यवस्था मुख्यतः पर्यटन और मछली पकड़ने पर आधारित है।

अन्य पढ़े: Boeing विमान के इंजन में लैंडिंग के वक्त लगी आग, 179 यात्री थे सवार

# Paper Hindi News #Google News in Hindi #Hindi News Paper #InternationalNewsHindi china latestnews PMModi PMModi In Maldives trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.