జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

Canada- कनाडा के स्कूल में भीषण गोलीबारी, 10 बच्चों की मौत; कई घायल

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: February 11, 2026 • 1:24 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

टंबलर रिज। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत स्थित टंबलर रिज कस्बे (Tumbler Ridge towns) के एक स्कूल में मंगलवार को हुई भीषण गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस (Police) की जवाबी कार्रवाई में मुख्य हमलावर भी मारा गया है। इस दर्दनाक घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिस समय यह हमला हुआ, स्कूल में करीब 200 छात्र मौजूद थे।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई, हमलावर ढेर

फिलहाल सुरक्षा कारणों से हमलावर की पहचान उजागर नहीं की गई है और पूरे इलाके को भारी पुलिस बल ने छावनी में तब्दील कर दिया गया है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने पुष्टि की है कि एक संदिग्ध घटनास्थल पर मृत पाया गया है। पुलिस अधिकारी इस बात की गहन जांच कर रहे हैं कि क्या इस कृत्य में कोई दूसरा संदिग्ध भी शामिल था।

पूरे कस्बे में हाई अलर्ट, लोगों को घरों में रहने की सलाह

करीब 2,400 की आबादी वाले इस शांत कस्बे में सुरक्षा के मद्देनजर निवासियों को घरों के भीतर ही रहने की सख्त हिदायत दी गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पड़ोसी इलाकों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

स्कूल लॉकडाउन, आवागमन पर पूरी तरह रोक

पीस रिवर साउथ स्कूल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार, घटना के बाद टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल और एलीमेंट्री स्कूल दोनों को लॉकडाउन पर रखा गया है, जिससे किसी भी व्यक्ति के अंदर आने या बाहर जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अपील

स्थानीय विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने बताया कि एंबुलेंस (Ambulance) और अन्य आवश्यक संसाधन तेजी से मौके पर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने समुदाय के लोगों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षित स्थानों पर ही रहने का आग्रह किया है। यह क्षेत्र वैंकूवर से लगभग 1,000 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।

अन्य पढ़े: शबाना महमूद: क्या कश्मीर मूल की नेता बनेंगी ब्रिटेन की पहली मुस्लिम PM?

कनाडा में दुर्लभ घटना, देशभर में शोक

उल्लेखनीय है कि कनाडा में स्कूलों के भीतर गोलीबारी की ऐसी हिंसक घटनाएं अत्यंत दुर्लभ मानी जाती हैं, जिससे इस त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

Read More :

#Ambulance news #Elimnentry School News #High Alert news #Hindi News #Larry Newfeld News #Latest news #Mounted Police News #Police news #Secondary school News #Tumbler Ridge towns News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.