Kabul airstrike news : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बड़े हमले की खबर सामने आई है। तालिबान सरकार के अनुसार पाकिस्तान ने ड्रग ट्रीटमेंट सेंटर पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें करीब 400 लोगों की मौत और 200 लोग घायल हुए हैं।
यह हमला सोमवार रात करीब 9 बजे हुआ, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल को भारी नुकसान
अफगान स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस हमले में अस्पताल के कई हिस्से पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
तालिबान ने इस हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताते हुए पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
पाकिस्तान ने आरोपों से किया इनकार
वहीं पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज किया है। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि उसने किसी भी नागरिक क्षेत्र या अस्पताल को निशाना नहीं बनाया।
उनके अनुसार केवल आतंकवादी ठिकानों और सैन्य ठिकानों पर ही कार्रवाई की गई है।
अन्य पढ़े: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी- अभिनव मुकुंद
बढ़ता तनाव
इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ (Kabul airstrike news) गया है। अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने भी इस हमले की निंदा की है और इसे युद्ध अपराध बताया है।
पिछले कुछ हफ्तों से दोनों देशों की सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है और यह घटना हालात को और गंभीर बना सकती है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :