PAK- पाक हवाई हमले से दहला अफगानिस्तान, 19 नागरिकों की मौत, दोनों देशों में तनाव गहराया

Read Time:  1 min
अफगानिस्तान
अफगानिस्तान
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan and Afganistan) के बीच सीमा पर एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में 19 लोगों की मौत की खबर है। इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया, जबकि अफगान पक्ष का कहना है कि हमले नागरिक इलाकों पर किए गए

नांगरहार और पक्तिका में बमबारी का आरोप

अफगान तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बयान जारी कर कहा कि बीती रात नांगरहार और पक्तिका प्रांतों में बमबारी की गई। उनके मुताबिक, हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिक मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं। मुजाहिद (Muzzahid) ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने अफगान क्षेत्र में घुसपैठ की है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

जवाबी कार्रवाई पर विचार कर रहा तालिबान

अफगान सूत्रों के अनुसार, हमलों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि तालिबान सरकार (Taliban Governement) की ओर से औपचारिक सैन्य प्रतिक्रिया की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जवाबी कार्रवाई पर गंभीरता से विचार किए जाने की बात कही जा रही है। सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

‘आतंकी कैंपों को बनाया निशाना’ — पाकिस्तान

वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान तालिबान और उसके सहयोगियों से जुड़े सात आतंकवादी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की गई। तरार ने यह भी दावा किया कि इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े एक संगठन को निशाना बनाया गया, जिसने इस्लामाबाद की एक मस्जिद पर हालिया हमले की जिम्मेदारी ली थी। उस हमले में 31 लोगों की मौत और 160 से अधिक लोग घायल हुए थे।

अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में महिला टेक्नीशियन की हत्या का सनसनीखेज मामला

‘अफगान जमीन का हो रहा दुरुपयोग’

पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी कर कहा कि अफगान तालिबान प्रशासन से कई बार अनुरोध किया गया था कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए न होने दे। सेना के मुताबिक, इस दिशा में ठोस कार्रवाई न होने के कारण यह कदम उठाना पड़ा। इस ताजा घटनाक्रम ने दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों में नई तल्खी पैदा कर दी है और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।