తెలుగు | Epaper

सिंधु जल रोके जाने पर अब बिलबिलाया Pakistan

digital
digital
सिंधु जल रोके जाने पर अब बिलबिलाया Pakistan

ताजिकिस्तान के एक सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत द्वारा सिंधु नदी जल रोके जाने की तुलना से पाक में पैदा हुए संकट को गाजा के जल संकट की तरह भयावह बताया।

भारत द्वारा सिंधु जल संधि स्थगित किए जाने से पाकिस्तान किस तरह गिड़गिड़ा रहा है। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब ताजिकिस्तान के एक सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत द्वारा सिंधु नदी जल रोके जाने की तुलना से पाक में पैदा हुए संकट को गाजा के जल संकट की तरह भयावह बताया।

हालांकि इस दौरान शहबाज ने गीदड़भभकी भी दी कि पाकिस्तान भारत को रेड लाइन क्रॉस नहीं करने देगा। 

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में ताजिकिस्तान के दौरे के दौरान गाजा संकट का जिक्र किया। इस दौरान बिना पानी के तड़प रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ताजिकिस्तान में मौजूद विश्व नेताओं के सामने गिड़गिड़ाना शुरू कर दिया है। 

उन्होंने सिंधु का पानी नहीं मिलने से पाकिस्तान में पैदा हुए संकट की तुलना गाजा में चल रहे जल संकट से कर दी। शहबाज ने गाजा के मानवीय संकट और भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौते की स्थिति को एक साथ जोड़ते हुए कहा कि जैसे गाजा में पानी को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, वैसे ही भारत भी पानी को पाकिस्तान के खिलाफ एक रणनीतिक हथियार की तरह प्रयोग कर रहा है।

क्यों गीदड़भभकी दे रहा पाकिस्तान?

शहबाज शरीफ के बयान से साफ है कि भारत ने सिंधु जल संधि रद्द करके इस्लामाबाद को सही जगह चोट मारी है। अब पाकिस्तान दुनिया के नेताओं के सामने पानी के लिए गिड़गिड़ाता दिख रहा है। ताकि कोई देश उसकी आतंकी करतूतों के बावजूद उसे दीन-हीन की तरह देखकर भारत से पानी छोड़ने को कह दे। मगर शहबाज शायद इस बात को भूल गए हैं कि भारत अपना निर्णय स्वयं करने वाला देश है। आइये आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री शरीफ ने अपने बयान में क्या कहा?

सिंधु जल को भारत हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा- पाकिस्तान

शहबाज ने कहा, “भारत सिंधु जल समझौते के तहत मिलने वाले पानी को रोक कर या उसके प्रवाह को नियंत्रित कर एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। यह एक गंभीर मुद्दा है और पाकिस्तान इसे हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करेगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान सिंधु जल समझौते के उल्लंघन को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा और भारत को इस समझौते की “लाल रेखा” पार करने नहीं देगा। 

USA- अमेरिका का बड़ा कदम, मोजतबा खामेनेई पर 84 करोड़ का इनाम घोषित

USA- अमेरिका का बड़ा कदम, मोजतबा खामेनेई पर 84 करोड़ का इनाम घोषित

USA- इजरायल-बोइंग समझौता, 2,400 करोड़ की डील से सेना को मिलेंगे स्मार्ट मिनी बम

USA- इजरायल-बोइंग समझौता, 2,400 करोड़ की डील से सेना को मिलेंगे स्मार्ट मिनी बम

दो भारतीयों की मौत

दो भारतीयों की मौत

ईरान युद्ध ट्रंप की रणनीति क्यों फेल? 7 कारण

ईरान युद्ध ट्रंप की रणनीति क्यों फेल? 7 कारण

H-1B वीजा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

H-1B वीजा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

PAK- कंधार में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, फ्यूल डिपो और रिहाइशी इलाकों में भारी तबाही

PAK- कंधार में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, फ्यूल डिपो और रिहाइशी इलाकों में भारी तबाही

ईरान हमले में मारे गए भारतीय की पहचान हुई सामने

ईरान हमले में मारे गए भारतीय की पहचान हुई सामने

USA- अमेरिका को ईरान की कड़ी धमकी, कहा– जरूरत पड़ी तो तेल-गैस भंडार नष्ट कर देंगे

USA- अमेरिका को ईरान की कड़ी धमकी, कहा– जरूरत पड़ी तो तेल-गैस भंडार नष्ट कर देंगे

USA- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला- रूसी कच्चे तेल पर अस्थायी राहत, भारत को फायदा

USA- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला- रूसी कच्चे तेल पर अस्थायी राहत, भारत को फायदा

USA- डोनाल्ड ट्रंप का दावा- हमले में घायल ईरान के नए सुप्रीम लीडर खामेनेई कोमा में, पैर भी कटा

USA- डोनाल्ड ट्रंप का दावा- हमले में घायल ईरान के नए सुप्रीम लीडर खामेनेई कोमा में, पैर भी कटा

मोज्तबा खामेनेई- 17 साल की रणनीति से सुप्रीम लीडर

मोज्तबा खामेनेई- 17 साल की रणनीति से सुप्रीम लीडर

खून का बदला लेंगे, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की चेतावनी

खून का बदला लेंगे, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की चेतावनी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870