Japan : बच्चों की किलकारी सुनने को तरस रहे लोग, जन्मदर में आई गिरावट

Read Time:  1 min
बच्चों
बच्चों
FONT SIZE
GET APP

टोक्यो। जापान में बच्चों की किलकारी अब कम सुनाई दे रही है। जन्म दर में 5.7 फीसदी की गिरावट आई है। 2024 में देश में पैदा हुए नवजात शिशुओं की संख्या महज 6.86 लाख रही जो 1899 से अब तक का सबसे निचला स्तर है। ये आंकड़े जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए हैं।

दूसरे विश्व युद्ध के बाद 1949 में जापान में 27 लाख बच्चे पैदा हुए थे

जापान में गिरती जन्म दर विकसित देश के लिए किसी ‘मौन आपातकाल’ से कम नहीं है जैसा कि जापानी प्रधानमंत्री ने खुद कहा है। बता दें जापान के पीएम अब ग्रामीण इलाकों में खासतौर से महिलाओं को काम और परिवार के बीच बेहतर संतुलन बनाए रखने के लिए लचीली कार्यनीति लाने की बात कर रहे हैं। दूसरे विश्व युद्ध के बाद 1949 में जापान में 27 लाख बच्चे पैदा हुए थे।

जापान की नीतियां आज भी मुख्यतः शादीशुदा जोड़ों पर केंद्रित हैं :विशेषज्ञ

आज उससे एक चौथाई भी नहीं है। सरकार की चिंता जायज है, क्योंकि जैसे-जैसे देश बूढ़ा होता जा रहा है, उसकी आर्थिक स्थिरता और राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी असर पड़ना तय है। विशेषज्ञ मानते हैं कि जापान की नीतियां आज भी मुख्यतः शादीशुदा जोड़ों पर केंद्रित हैं, जबकि असली समस्या उन युवाओं में है जो शादी ही नहीं करना चाहते। इसकी वजहें है नौकरी की अनिश्चितता, महंगाई, और लैंगिक भेदभाव वाला कॉर्पोरेट माहौल, जहां कामकाजी महिलाओं पर दोहरी जिम्मेदारी आ जाती है।

विवाह के लिए पति-पत्नी को एक ही उपनाम रखना होता है

कई जापानी महिलाएं यह भी कहती हैं कि शादी के लिए पति का सरनेम अपनाने का कानूनी दबाव उनके फैसले को और मुश्किल बनाता है। जापान में कानून के तहत विवाह के लिए पति-पत्नी को एक ही उपनाम रखना होता है। 2024 में जापान की प्रजनन दर गिरकर 1.15 पर पहुंच गई यानी औसतन एक महिला अपने जीवनकाल में सिर्फ 1.15 बच्चों को जन्म दे रही है। यह आंकड़ा देश की आबादी में गिरावट का संकेत है। 124 मिलियन की मौजूदा जनसंख्या 2070 तक 87 मिलियन हो सकती है, जिनमें से 40 फीसदी से ज्यादा लोग 65 साल से ऊपर होंगे। सिर्फ जापान ही नहीं, दक्षिण कोरिया, चीन और अब वियतनाम जैसे देशों में भी जन्म दर गिर रही है। वियतनाम ने तो इस हफ्ते दो बच्चों की सीमा तय करने वाला दशकों पुराना कानून भी हटा दिया गया है ताकि गिरती जनसंख्या पर रोक लगाई जा सके।

Read more : Trump का फैसला: कैलिफोर्निया में उतरे 700 मरीन जवान

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।