Zerodha co founder funding : मुंबई की मशहूर स्पेशलिटी कॉफी ब्रांड सबको (Subko) ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम रख दिया है। कंपनी ने दुबई में अपना पहला इंटरनेशनल फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया है और साथ ही 10 मिलियन डॉलर (करीब 90 करोड़ रुपये) की फंडिंग भी हासिल की है। इस निवेश का नेतृत्व ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ ने किया है।
इस फंडिंग राउंड में अभिनेता जॉन अब्राहम और गौरी खान फैमिली ट्रस्ट भी शामिल रहे। ताज़ा निवेश के बाद सबको की कुल वैल्यूएशन करीब 34 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल टैलेंट हायरिंग, टेक्नोलॉजी आधारित कस्टमर एक्सपीरियंस, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग के लिए करेगी।
अन्य पढ़े: UP- जनता दर्शन में महिला की शिकायत पर योगी आदित्यनाथ ने दिए कार्रवाई के आदेश
सबको की स्थापना 2020 में राहुल रेड्डी ने की थी, जिसका उद्देश्य (Zerodha co founder funding) भारतीय उपमहाद्वीप की स्पेशलिटी कॉफी को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना है। मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली में मजबूत मौजूदगी बनाने के बाद अब कंपनी ने दुबई के अलसरकल एवेन्यू में 5,000 वर्ग फुट का फ्लैगशिप स्टोर शुरू किया है। निखिल कामथ ने सबको की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय ब्रांड अब वैश्विक स्तर पर प्रीमियम क्वालिटी के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हो चुके हैं, और सबको इसका बेहतरीन उदाहरण है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :