Sundar Pichai AI statement : अमेरिका की एआई स्टार्टअप कंपनी Anthropic द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए नए एआई टूल ने टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इस पर Google के सीईओ Sundar Pichai ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि एंथ्रोपिक के एआई टूल से डरने की कोई जरूरत नहीं है।
सुंदर पिचाई ने कहा कि एआई, गूगल सर्च और यूट्यूब की तरह एक सपोर्टिंग टूल है। यह मौजूदा सॉफ्टवेयर या नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि उनकी क्षमता को और बेहतर बनाएगा। अगर तकनीक का सही इस्तेमाल किया जाए, तो यह कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा कर सकती है।
इसी तरह NVIDIA के सीईओ Jensen Huang ने भी कहा कि एआई (Sundar Pichai AI statement) मौजूदा सॉफ्टवेयर टूल्स को मजबूत बनाएगा, न कि उन्हें पूरी तरह से बदल देगा। जटिल कामों को आसान और तेज करने में एआई कर्मचारियों की मदद करेगा।
अन्य पढ़े: UP : सीएम योगी का बाल प्रेम बना चर्चा का विषय
हालांकि एंथ्रोपिक के नए एआई टूल के चलते सॉफ्टवेयर, लीगल टेक और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक ही ट्रेडिंग सेशन में इन क्षेत्रों की करीब 285 बिलियन डॉलर की मार्केट वैल्यू कम हो गई।
एंथ्रोपिक द्वारा जारी किया गया ‘क्लॉड ओपस 4.6’ मॉडल खासा चर्चा में है। कंपनी का दावा है कि 16 एआई एजेंट्स ने मिलकर सिर्फ दो दिनों में 1 लाख लाइनों का सी कंपाइलर तैयार किया। आमतौर पर बेहद जटिल माने जाने वाले इस काम को एआई द्वारा पूरा करना तकनीकी दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :