తెలుగు | Epaper

Bangladesh- जमात प्रमुख से मिले तारिक रहमान, ‘नए बांग्लादेश’ की राजनीति में तेज हुई हलचल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bangladesh- जमात प्रमुख से मिले तारिक रहमान, ‘नए बांग्लादेश’ की राजनीति में तेज हुई हलचल

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के प्रमुख तारिक रहमान (Tarique Rehman) ने को जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान और नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के नेता नाहिद इस्लाम से मुलाकात की। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने इन बैठकों को चुनाव के बाद बांग्लादेश में सकारात्मक राजनीतिक शुरुआत का हिस्सा बताया है। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बीएनपी देश की सत्ता संभालने जा रही है।

चुनावी जीत के बाद सियासी सक्रियता

तारिक रहमान के नेतृत्व में बीएनपी ने संसदीय चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी को 49.97 फीसदी वोट मिले और उसने 209 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की। वहीं जमात-ए-इस्लामी ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 31.76 फीसदी वोट और 68 सीटें जीतीं। एनसीपी को 3.05 फीसदी वोटों के साथ छह सीटें मिलीं।

जमात प्रमुख के घर हुई अहम मुलाकात

तारिक रहमान, बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर के साथ जमात प्रमुख के आवास पहुंचे। बाद में बीएनपी ने सोशल मीडिया (Social Media) पर तस्वीर साझा की, जिसमें शफीकुर रहमान उन्हें गुलदस्ता देते नजर आए। जमात ने तारिक रहमान को भावी प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी और इसे राष्ट्रीय राजनीति में अहम कदम बताया।

एनसीपी नेतृत्व से भी बातचीत

इसके बाद तारिक रहमान ने एनसीपी संयोजक नाहिद इस्लाम से भी मुलाकात की। एनसीपी फरवरी 2024 में बनी पार्टी है, जिसे छात्र आंदोलन से जुड़ा माना जाता है। इस आंदोलन ने अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन में अहम भूमिका निभाई थी।

अन्य पढ़े: Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर

‘नए बांग्लादेश’ का संकेत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जमात-ए-इस्लामी के अमीर डॉ. शफीकुर रहमान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस मुलाकात को ‘नेशनल पॉलिटिकल जर्नी का अहम पल’ बताया। उन्होंने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण रही और यह बांग्लादेश की राजनीति में संस्थागत परिपक्वता और आपसी सम्मान के नए अध्याय की शुरुआत का संकेत देती है। जमात प्रमुख ने कहा कि उनका लक्ष्य एक ऐसा बांग्लादेश बनाना है जो फासीवाद से मुक्त हो, अपने फैसलों में स्वायत्त हो और न्याय पर आधारित हो।

Read More :

USA- जिनेवा वार्ता विफल, ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका !

USA- जिनेवा वार्ता विफल, ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका !

Nepal- नेपाल में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, आरपीपी ने जारी किया घोषणा-पत्र

Nepal- नेपाल में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, आरपीपी ने जारी किया घोषणा-पत्र

उत्तर कोरिया का अगला वारिस

उत्तर कोरिया का अगला वारिस

अब ‘ओए’ नहीं, ‘सर-मैडम’ कहिए

अब ‘ओए’ नहीं, ‘सर-मैडम’ कहिए

पुतिन पर ‘केमिकल वेपन’ के इस्तेमाल का आरोप

पुतिन पर ‘केमिकल वेपन’ के इस्तेमाल का आरोप

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन

PAK- जर्मनी में सम्मेलन के दौरान मुनीर को एंट्री से पहले रोका, आईडी की जांच

PAK- जर्मनी में सम्मेलन के दौरान मुनीर को एंट्री से पहले रोका, आईडी की जांच

USA- अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत, बर्कली में साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला

USA- अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत, बर्कली में साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला

Bangladesh- बीएनपी की वापसी से भारत सतर्क, सीमा सुरक्षा और कूटनीति बनी बड़ी चिंता

Bangladesh- बीएनपी की वापसी से भारत सतर्क, सीमा सुरक्षा और कूटनीति बनी बड़ी चिंता

USA- ईरान पर लंबी सैन्य कार्रवाई की तैयारी में अमेरिका, दिए स्पष्ट संकेत

USA- ईरान पर लंबी सैन्य कार्रवाई की तैयारी में अमेरिका, दिए स्पष्ट संकेत

बांग्लादेश शपथ समारोह में मोदी को न्योता, नए संकेत

बांग्लादेश शपथ समारोह में मोदी को न्योता, नए संकेत

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत मृत मिले, जांच जारी

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत मृत मिले, जांच जारी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870