తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Year End-2025-दुनिया भर में जंग, तनाव और विवादों के बीच बीता साल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Year End-2025-दुनिया भर में जंग, तनाव और विवादों के बीच बीता साल

लंदन ।2025 अब हमें अलविदा कहने वाला है। जंग और विवादों से भरे इस साल में दुनिया भर में लगातार बड़ी घटनाएं होती रहीं। कहीं युद्ध, कहीं सत्ता परिवर्तन, कहीं विरोध-प्रदर्शन तो कहीं वैश्विक राजनीति में बड़े फैसलों ने सुर्खियां बटोरीं। भारत-पाक तनाव (India- Pakistan Tension) से लेकर अमेरिका, पश्चिम एशिया (West Asia) और एशिया-पैसिफिक तक, 2025 ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया।

पहलगाम हमला और भारत का ऑपरेशन सिंदूर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 में हुए आतंकी हमले ने देश को हिला दिया। आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया, जिसमें करीब 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) चलाया और मई 2025 में पाकिस्तान स्थित आतंक के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया।

चार्ली किर्क की हत्या से अमेरिका में हड़कंप

अमेरिकी राजनीति में बड़ा झटका तब लगा, जब डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले चार्ली किर्क की एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवाओं में लोकप्रिय किर्क की मौत ने अमेरिका को भीतर तक झकझोर दिया।

अमेरिका का अब तक का सबसे लंबा शटडाउन

2025 में अमेरिका 43 दिनों तक सरकारी शटडाउन की चपेट में रहा। इस दौरान सरकारी कामकाज ठप हो गया और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा। यह अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन रहा।

इजराइल-ईरान युद्ध से पश्चिम एशिया में आग

साल 2025 में इजराइल और ईरान के बीच भीषण युद्ध देखने को मिला। जून में इजराइल ने ऑपरेशन ‘राइजिंग लायन’ शुरू कर अमेरिका की मदद से ईरान के न्यूक्लियर और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया। जवाब में ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं, जिससे भारी तबाही हुई।

इतिहास का पहला अमेरिकी पोप

8 मई 2025 को इतिहास रचते हुए रॉबर्ट फ्रांसिस प्रेवोस्ट को पोप चुना गया। उन्होंने पोप लियो एक्सआईवी नाम लिया और वह पहले अमेरिकी पोप बने। यह चुनाव पोप फ्रांसिस के निधन के बाद हुआ।

अहमदाबाद विमान हादसा, सैकड़ों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने देश को सदमे में डाल दिया। इस दुर्घटना में विमान में सवार 241 लोगों समेत करीब 270 लोगों की मौत हो गई। हादसे में अस्पताल के हॉस्टल में मौजूद डॉक्टर भी चपेट में आए।

नेपाल में जेन-जेड प्रोटेस्ट और सरकार का पतन

नेपाल में जेन-जेड के नेतृत्व में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। सोशल मीडिया बैन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भड़के युवाओं के आंदोलन ने केपी ओली सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया।

एलन मस्क और ट्रंप की जुबानी जंग

2025 में एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती टूटती नजर आई। सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर दोनों के बीच तीखी बयानबाजी ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

ट्रंप का टैरिफ बम और वैश्विक व्यापार तनाव

दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही ट्रंप ने आयातित सामान पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इससे चीन, यूरोप, भारत समेत कई देशों के साथ व्यापारिक तनाव बढ़ गया।

पाक-अफगान सीमा पर तनाव

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद गहराता गया। कई दौर की बातचीत के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव कम नहीं हो सका।

थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सैन्य तनाव ने भी 2025 में दुनिया का ध्यान खींचा। अमेरिकी मध्यस्थता से सीजफायर हुआ, लेकिन कुछ ही महीनों में समझौता टूट गया।

एससीओ मंच पर भारत-रूस-चीन की मुलाकात

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात वैश्विक राजनीति का बड़ा घटनाक्रम रही।

पुतिन की भारत यात्रा से बढ़ी हलचल

दिसंबर 2025 में रूस-भारत शिखर सम्मेलन के लिए व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद उनकी यह यात्रा वैश्विक स्तर पर खास चर्चा का विषय बनी। 2025 ने यह साफ कर दिया कि दुनिया एक अस्थिर दौर से गुजर रही है। युद्ध, सत्ता परिवर्तन, विरोध-प्रदर्शन और बड़े राजनीतिक फैसलों ने इस साल को इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे वर्षों में शामिल कर दिया।

Read More :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870