India US trade war : अमेरिका के रिटायर्ड आर्मी कर्नल और रक्षा विश्लेषक डगलस मैकग्रेगर ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के ट्रंप के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि कोई भी देश अपने राष्ट्रीय हितों से समझौता कर दबाव में फैसले नहीं लेता। रूस के साथ व्यापार करने के कारण भारत पर शुल्क लगाना गलत और अव्यवहारिक कदम है।
अन्य पढ़े: ट्रम्प अकाउंट: अमेरिका में पैदा होने वाले हर बच्चे को मिलेंगे ₹92 हजार
मैकग्रेगर ने कहा कि अमेरिका को यह (India US trade war) उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि सभी देश उसकी हर बात मानें। भारत जैसे बड़े देश अपनी स्वतंत्र विदेश नीति के अनुसार फैसले लेते हैं। भारत और रूस दशकों से मित्र देश हैं, ऐसे में उनके संबंधों को जबरन तोड़ने की कोशिश रणनीतिक भूल साबित हो सकती है।
उन्होंने चेतावनी दी कि धमकी देकर या भारी टैरिफ लगाकर व्यापारिक समझौते करना अंततः अमेरिका के लिए ही नुकसानदेह होगा। आपसी सम्मान और सहयोग से ही मजबूत वैश्विक संबंध बन सकते हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :